1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. TCS और इंफोसिस के निवेशकों को हुआ नुकसान, एयरटेल और रिलायंस के शेयर वाले मौज में, देखिए आंकड़े

TCS और इंफोसिस के निवेशकों को हुआ नुकसान, एयरटेल और रिलायंस के शेयर वाले मौज में, देखिए आंकड़े

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 21, 2024 11:33 am IST,  Updated : Apr 21, 2024 11:34 am IST

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 62,538.64 करोड़ रुपये घटकर 13,84,804.91 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस को अपने मूल्यांकन में 30,488.12 करोड़ रुपये की गिरावट का सामना करना पड़ा।

बाजार पूंजीकरण- India TV Hindi
बाजार पूंजीकरण Image Source : REUTERS

टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में इस सप्ताह 1,40,478.38 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान आईटी कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 1,156.57 अंक या 1.55 फीसदी की गिरावट आई थी। राम नवमी के अवसर पर बुधवार को शेयर बाजार बंद थे। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मूल्यांकन बढ़ा। दूसरी ओर टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में गिरावट आई।

TCS और इन्फोसिस में सबसे अधिक गिरावट

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 62,538.64 करोड़ रुपये घटकर 13,84,804.91 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस को अपने मूल्यांकन में 30,488.12 करोड़ रुपये की गिरावट का सामना करना पड़ा। कंपनी का मूल्यांकन 5,85,936.45 करोड़ रुपये था। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,423.74 करोड़ रुपये घटकर 7,49,023.89 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,234.76 करोड़ रुपये घटकर 6,70,059.86 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी का मूल्यांकन 6,616.9 करोड़ रुपये घटकर 5,30,350.97 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 176.22 करोड़ रुपये घटकर 5,24,487.51 करोड़ रुपये रह गया।

एयरटेल का बढ़ा एम-कैप

दूसरी ओर भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 37,797.09 करोड़ रुपये बढ़कर 7,30,658.36 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,420.17 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,314.93 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,397.82 करोड़ रुपये बढ़कर 19,90,195.52 करोड़ रुपये और एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 1,201.75 करोड़ रुपये बढ़कर 6,15,453.90 करोड़ रुपये हो गया।

ये रहीं टॉप-10 कंपनियां

टॉप-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा