1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. TCS के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते बड़ी उछाल, सेंसेक्स की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से इन 2 कंपनियों को हुआ नुकसान

TCS के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते बड़ी उछाल, सेंसेक्स की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से इन 2 कंपनियों को हुआ नुकसान

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 12, 2025 10:51 am IST,  Updated : Oct 12, 2025 10:51 am IST

टीसीएस का मार्केट कैप 45,678.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,95,701.62 करोड़ रुपये हो गया।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
टीसीएस के मार्केट कैप में सबसे बड़ी बढ़ोतरी Image Source : PTI

सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 1,94,148.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। जबकि, बाकी 2 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 8220.25 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 1,293.65 अंकों (1.59 प्रतिशत) की बढ़त दर्ज की गई थी।

इन 8 कंपनियों के मार्केट कैप में दर्ज की गई बढ़ोतरी 

सप्ताह के दौरान टीसीएस के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के मार्केट कैप में बढ़त दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप गिर गया। 

टीसीएस के मार्केट कैप में सबसे बड़ी बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते टीसीएस का मार्केट कैप 45,678.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,95,701.62 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस का मार्केट कैप 28,125.29 करोड़ रुपये बढ़कर 6,29,080.22 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 25,135.62 करोड़ रुपये बढ़कर 15,07,025.19 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 25,089.27 करोड़ रुपये बढ़कर 11,05,980.35 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यूएशन 25,035.08 करोड़ रुपये बढ़कर 18,70,120.06 करोड़ रुपये रही। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 21,187.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,995.74 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 12,645.94 करोड़ रुपये बढ़कर 8,12,986.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 11,251.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,86,367.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को हुआ नुकसान

वहीं दूसरी ओर, एलआईसी का मार्केट कैप 4,648.88 करोड़ रुपये घटकर 5,67,858.29 करोड़ रुपये रह गया और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 3,571.37 करोड़ रुपये घटकर 5,94,235.13 करोड़ रुपये हो गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा