1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IDEA के शेयर निवेशकों के लिए आई ये अच्छी खबर, स्टॉक में तेजी की संभावना

IDEA के शेयर निवेशकों के लिए आई ये अच्छी खबर, स्टॉक में तेजी की संभावना

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Apr 12, 2025 06:53 am IST,  Updated : Apr 12, 2025 06:53 am IST

वोडाफोन आइडिया के लिए एक के बाद एक अच्छी खबर आ रही है। अब कंपनी की रेटिंग में सुधार हुआ है। यह सुधार कर्ज कम होने के कारण हुआ है।

Voda-Idea - India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया Image Source : FILE

IDEA के शेयर निवेशकों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। दरअसल, वोडाफोन आइडिया की क्रेडिट रेटिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है। यह पहले की BB+ से बढ़कर BBB- हो गई है। इससे कंपनी के लंबित ₹25,000 करोड़ के कर्ज जुटाने की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। कंपनी ने NSE और BSE को SEBI के लिस्टिंग नियमों के तहत रेगुलेशन 30 के अंतर्गत यह जानकारी दी है। शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी ICRA ने Vi की लॉन्ग-टर्म फंड सुविधाओं को बेहतर BBB- क्रेडिट रेटिंग दी, जबकि CARE रेटिंग्स ने जून 2024 में BB+ रेटिंग दी थी।

सरकार की हिस्सेदारी बढ़ने के बाद सुधार

आइडिया की रेटिंग में सुधार कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी बढ़ने के बाद आई है। ICRA की ओर से मिली 'BBB-' रेटिंग दर्शाती है कि कंपनी के पास अपने कारोबारी दायित्वों को पूरा करने की पर्याप्त क्षमता है। वहीं 'स्टेबल' आउटलुक बताता है कि यह क्षमता निकट भविष्य में काफी हद तक स्टेबल बनी रहने की उम्मीद है। मार्केट एक्सपर्ट का मनना है कि यह रेटिंग वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

 Citi ने टारगेट प्राइस 76% बढ़ाया 

Citi Research के अनुसार, वोडा आइडिया के शेयर में मौजूदा भाव से 76% उछाल आ सकता है। इसकी वजह सरकार की ओर से मिली राहत है। सरकार ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 48.99% कर लिया है। सरकार ने वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) के 36,950 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम बकाया को हिस्सेदारी में बदल दिया है। स्पेक्ट्रम बकाया को इक्विटी में बदलने से वोडाफोन आइडिया का कुल लोन लगभग 18 प्रतिशत कम हो जाएगा। यह कदम बैलेंस शीट मजबूत करने वाला है। इसके साथ ही सिटी रिसर्च ने स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 12 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। IDEA के शेयर का मौजूदा भाव 7.18 रुपये है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा