1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज के 37 लाख निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन, अलॉट हुए बोनस शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के 37 लाख निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन, अलॉट हुए बोनस शेयर

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 28, 2024 10:13 am IST,  Updated : Oct 28, 2024 10:14 am IST

मुकेश अंबानी ने 29 अगस्त को कंपनी की 47वीं एजीएम में शेयरहोल्डरों को 1:1 के रेशो में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए सोमवार, 28 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया था।

आज एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं रिलायंस के शेयर- India TV Hindi
आज एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं रिलायंस के शेयर Image Source : REUTERS

Reliance Industries Bonus Share: रिलायंस इंडस्ट्रीज के 37 लाख से भी ज्यादा निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने अपने शेयरहोल्डरों के लिए बोनस शेयर की घोषणा की थी। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 28 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स की थी, जो आज है। यानी आज कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करे रहे हैं और निवेशकों के डीमैट अकाउंट में बोनस शेयर अलॉट हो गए हैं। कंपनी के रिकॉर्ड्स में आज जिन निवेशकों के पास जितने शेयर होंगे, उन्हें उसी के हिसाब से बोनस शेयर दिए गए हैं।

मुकेश अंबानी ने कंपनी की 47वीं एजीएम में किया था ऐलान

बताते चलें कि मुकेश अंबानी ने 29 अगस्त को कंपनी की 47वीं एजीएम में शेयरहोल्डरों को 1:1 के रेशो में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए सोमवार, 28 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया था। जो निवेशक आज, 28 अक्टूबर को कंपनी के नए शेयर खरीदेंगे, उन्हें आज खरीदे गए नए शेयर पर बोनस शेयर नहीं दिया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2017 में शेयरहोल्डरों को 1:1 के रेशो में बोनस शेयर जारी किया था। उससे पहले कंपनी ने साल 2009 में अपने शेयरहोल्डरों को 1:1 के रेशो में बोनस शेयर जारी किया था।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था रिलायंस के शेयर का भाव

पिछले हफ्ते शुक्रवार को कंपनी के शेयर बड़ी गिरावट के साथ 2655.70 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। शुक्रवार को 2687.00 रुपये के भाव पर खुला रिलायंस का शेयर कारोबार के दौरान 2688.70 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 2644.00 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंचा था और अंत में 2655.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 वीक हाई 3217.90 रुपये और 52 वीक लो 1338.00 रुपये है। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज का मौजूदा मार्केट कैप 9,05,315.56 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा