1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. आधार कार्ड की वैलिडिटी की जांच का ये है तरीका, पता करें आपका आधार मान्य है या नहीं

आधार कार्ड की वैलिडिटी की जांच का ये है तरीका, पता करें आपका आधार मान्य है या नहीं

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 03, 2017 12:23 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 02:15 pm IST

आधार कार्ड की मान्यता के बारे में जांच करने के लिए यनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की वेबसाइट से जानकारी हासिल की जा सकती है

आधार कार्ड की वैलिडिटी की जांच का ये है तरीका, पता करें आपका आधार मान्य है या नहीं- India TV Hindi
आधार कार्ड की वैलिडिटी की जांच का ये है तरीका, पता करें आपका आधार मान्य है या नहीं

नई दिल्ली। अगर आपके पास आधार कार्ड है तो जरूरी नहीं की वह मान्य हो, हो सकता है आपका आधार मान्य ही नहीं हो, आधार नंबर या आधार कार्ड की मान्यता के बारे में जांच करने के लिए यनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की वेबसाइट से जानकारी हासिल की जा सकती है। खुद UIDAI ने इसके बारे में जानकारी दी है।

UIDAI के मुताबिक अपने आधार की मान्यता की जांच के लिए सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट (www.uidai.gov.in) पर विजिट करना होगा, वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आधार सर्विस के कॉलम में पहले स्थान पर वेरिफाई आधार नंबर (Verify Aadhaar Number) लिखा हुआ है जिसपर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो या टैब खुलेगा, इसमें आपको अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर भरना है साथ में सामने दिया हुआ सिक्योरिटी कोड भी भरना होगा। इसके बाद नीचे दिये हुए हर रंग के वेरिफाई बॉक्स पर क्लिक करना है।

अगर आपका आधार एक्टिव और मान्य होगा तो वेरिफाई पॉक्स में क्लिक करने पर हरे रंग का टिक मार्क सामने आ जाएगा साथ में आधार होल्डर की उम्र, राज्य और जेंडर के बारे में जानकारी दी होगी। लेकिन आधार एक्टिव या मान्य नहीं है तो लाल रंग का क्रॉस मार्क दिखेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा