1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील ने गलत सामान की डिलिवरी की तो यहां करें शिकायत, सरकार करेगी मदद

अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील ने गलत सामान की डिलिवरी की तो यहां करें शिकायत, सरकार करेगी मदद

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 27, 2017 12:30 pm IST,  Updated : Sep 27, 2017 12:35 pm IST

राम विलास पासवान ने दो मामले बताए जिनमें ई-कॉमर्स कंपनी ने या तो गलत सामान की डिलिवरी की थी या फिर खराब प्रोडक्ट डिलिवर कर दिया था

अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील ने गलत सामान की डिलिवरी की तो यहां करें शिकायत, सरकार करेगी मदद- India TV Hindi
अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील ने गलत सामान की डिलिवरी की तो यहां करें शिकायत, सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनियों की महासेल के अब आपकी तरफ से खरीदे गए सामान की डिलिवरी हो रही है, लेकिन खरीदे गए सामान की जगह अगर आपको गलत सामान की डिलिवरी हो जाए या फिर टूटा-फूटा या पुरान सामान डिलिवर कर दिया जाए तो उसकी शिकायत कहां करें? ई-कॉमर्स कंपनी ने अगर आपको खराब सामान बेच दिया तो उसकी शिकायत कहां करें? कई बार इस तरह की शिकायतें आ चुकी है, ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि धोखा होने पर आप कहां शिकायत करें।

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने सेल शुरू होने से पहले ही ऐसे मामलों की जानकारी दी जिनमें ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ खराब या गलत सामान की देने की शिकायत मिली थी। राम विलास पासवान ने दो मामले बताए जिनमें ई-कॉमर्स कंपनी ने या तो गलत सामान की डिलिवरी की थी या फिर खराब प्रोडक्ट डिलिवर कर दिया था।

ई-कॉमर्स कंपनी ने की थी गलत साड़ी की डिलिवरी

पहले मामले में एक महिला ने ई-कॉमर्स कंपनी से साड़ी ऑर्डर की थी, लेकिन जब डिलिवरी मिली तो ऑर्डर की हुई साड़ी के रंग से डिलिवर हुई साड़ी का रंग अलग था। महिला ने ई-कॉमर्स कंपनी से साड़ी को वापस भेजने के लिए कहा और कंपनी ने भी महिला से कोरियर के जरिए साड़ी को वापस मंगा लिया। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी कंपनी महिला को गुमराह करती रही कभी कहती कि साड़ी मिली ही नहीं है तो कभी कहा जाता कि महिला को पैसा वापस दिया जा चुका है। महिला ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर की। शिकायत के बाद ई-कॉमर्स कंपनी ने महिला को भुगतान किया जिसकी पुष्टि महिला ने खुद की है।

खराब डिसप्ले वाले फोन की डिलिवरी की गई

दूसरे मामले में ई-कॉमर्स कंपनी की तरफ से ग्राहको को खराब डिसप्ले वाले फोन की डिलिवरी की गई। डिलिवरी वाले दिन ही फोन का डिसप्ले खराब हो गया जिसके बारे में ग्राहक ने कंपनी से शिकायत की। डिसप्ले को बदलवाने के लिए ग्राहक कंपनी के बताए हुए सर्विस सेंटर गया लेकिन वहां फोन को बदलने से इंकार कर दिया गया। ग्राहक ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर की। कंपनी क्योंकि हेल्पलाइन की कनवर्जेंट पार्टनर थी ऐसे में उसके पास ग्राहक की शिकायत तुरंत पहुंच गई। बाद में कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई कि ग्राहक को सर्विस सेंट से नया फोन दिया जा चुका है। राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने ग्राहक से इसको लेकर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें नया फोन दिया जा चुका है।

यहां करें शिकायत

आपको भी अगर ई-कॉमर्स कंपनी की तरफ से गलत या खराब प्रोडक्ट की डिलिवरी दी जाती है तो आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1800-11-4000 पर इसकी शिकायत कर सकते हैं। आप एक अन्य नंबर +918130009809 पर एसएमएस भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, शिकायत दर्ज कराते समय आपको अपना नाम और शहर की जानकारी देना जरूरी है। आप नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन की वेबसाइट www.nationalconsumerhelpline.in पर जाकर अपनी शिकायत ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा