1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. एयरटेल ने पेश किया 6 महीने वाला सस्‍ता प्‍लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा डाटा और 18000 एसएमएस

एयरटेल ने पेश किया 6 महीने वाला सस्‍ता प्‍लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा डाटा और 18000 एसएमएस

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 01, 2018 01:51 pm IST,  Updated : Mar 01, 2018 01:52 pm IST

अगर आप एयरटेल का प्रीपेट प्‍लान इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो एक बार 6 महीने के लिए सस्‍ता रिचार्ज करवा कर निश्चिंत हो सकते हैं। भारती एयरटेल ने अपने लॉटर्म वाले प्रीपेड प्‍लान में एक नया प्‍लान जोड़ा है।

Airtel- India TV Hindi
Airtel

नई दिल्‍ली। एयरटेल के ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर है। अगर आप एयरटेल का प्रीपेड प्‍लान इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो एक बार 6 महीने के लिए सस्‍ता रिचार्ज करवा कर निश्चिंत हो सकते हैं। भारती एयरटेल ने अपने लॉटर्म वाले प्रीपेड प्‍लान में एक नया प्‍लान जोड़ा है। एयरटेल के इस प्रीपेड पैक की कीमत 995 रुपए है और इसकी वैलिडिटी 180 दिनों की है। एयरटेल के इस प्लान में मुफ्त लोकल/STD/रोमिंग कॉल की सुविधा है।

हालांकि इस प्लान के तहत एयरटेल के प्रीपेड उपभोक्‍ताओं को हर महीने सिर्फ 1GB 4G डाटा के हिसाब से कुल मिलाकर मात्र 6GB डाटा मिलेगा। अगर आप ज्यादा कॉल करते हैं और कम इंटरनेट का इस्‍तेमाल कम करते हैं तो ये प्लान आपके लिए हो बेहतर साबित हो सकता है।

एयरटेल अपने 995 रुपए वाले प्रीपेड पैक में 100 SMS हर रोज के हिसाब से कुल 18000 लोकल/STD SMS की सुविधा दे रही है। इसके साथ ही यूजर को 180 दिनों के लिए Airtel TV ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यह प्रीपेड प्लान वर्तमान में सभी सर्किल में उपलब्ध नहीं है। यह ऑफर आपके लिए है या नहीं इसके लिए आप My Airtel ऐप और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.airtel.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा