1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. एयरटेल ने लॉन्‍च किया नया ब्रॉडबैंड प्‍लान, 300 एमबीपीएस पर मिलेगा 1200 जीबी डेटा

एयरटेल ने लॉन्‍च किया नया ब्रॉडबैंड प्‍लान, 300 एमबीपीएस पर मिलेगा 1200 जीबी डेटा

 Published : Apr 10, 2018 08:06 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 08:06 pm IST

एयरटेल और जियो के बीच चल रहे डेटा वॉर में अब नया मोड़ आ गया ह। देश की सबसे बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने सुपर फास्ट होम ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत की है।

airtel- India TV Hindi
airtel Image Source : PTI
नई दिल्‍ली। एयरटेल और जियो के बीच चल रहे डेटा वॉर में अब नया मोड़ आ गया ह। देश की सबसे बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने सुपर फास्ट होम ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत की है। इस प्‍लान के जरिए कंपनी अल्‍ट्रा हाईस्‍पीड डेटा उपलब्‍ध करा रही है। जिसमें यूजर को 300 एमबीपीएस की जबर्दस्‍त स्‍पीड पर इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसमें कंपनी फ्री कॉलिंग और मुफ्त में एयरटेल की सभी एप को इस्‍तेमाल करने का मौका दे रही है।
 
आपको बता दें कि यह प्‍लान एयरटेल की फाइबर टु द होम (FTTH) सेवा पर आधारित है। आइए इस प्‍लान के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। इस प्‍लान का फायदा उठाने के लिए एयरटेल के ब्रॉडबैंड कस्‍टमर्स को हर महीने रेंटल के रूप में 2,199 रुपए चुकाने होंगे। इस प्‍लान के अंतर्गत ग्राहकों को 1200 जीबी अल्ट्रा हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसके साथ ही इस प्‍लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्‍ध कराई जाएगी।
 
फ्री कॉलिंग के साथ ही इस प्‍लान के तहत ग्राहकों को एयरटेल के विभिन्‍न प्‍लान का फ्री सब्‍सक्रिप्‍शन भी मिलेगा। आप एयरटेल टीवी से लेकर विंक म्‍यूजिक आदि एप का आनंद उठा सकते हैं। एयरटेल के मुताबिक विंक म्यूजिक में 3 मिलियन से ज्यादा गाने हैं। वहीं एयरटेल टीवी में आप 350 से ज्यादा लाइव चैनल्स का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा सिनेमा एप में आप 10 हजार से ज्यादा मूवीज़ और टीवी शो का मजा ले सकते हैं।
 
यहां पर ग्राहकों को डेटा रॉल ऑवर प्लान का भी फायदा मिलेगा। जिसके तहत महीने भर मे तय डेटा यूज नहीं किया तो वो डेटा अगले महीने जुड़ डाएगा। एयरटेल फिलहाल होम ब्रॉडबैंड और फिक्स्ड लाइन सर्विस देश के 89 शहरों में दे रहा है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा