1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Airtel सिर्फ 49 रुपए में दे रही है 3GB डाटा, Jio के 49 रुपए प्‍लान को दिया टक्‍कर

Airtel सिर्फ 49 रुपए में दे रही है 3GB डाटा, Jio के 49 रुपए प्‍लान को दिया टक्‍कर

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 23, 2018 12:50 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 12:50 pm IST

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने 49 रुपए का एक नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि Airtel अपने इस नए प्रीपेड पैक के जरिए रिलायंस जियो के 49 रुपए वाले प्‍लान को सीधी टक्‍कर दे रही है।

Airtel- India TV Hindi
Airtel  

 

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने 49 रुपए का एक नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि Airtel अपने इस नए प्रीपेड पैक के जरिए रिलायंस जियो के 49 रुपए वाले प्‍लान को सीधी टक्‍कर दे रही है। आपको बता दें कि 49 रुपए से रीचार्ज करवाने वाले Airtel के ग्राहकों को 3GB डाटा मिलेगा। हालांकि, इसकी वैलिडिटी सिर्फ एक दिन की है। रिलायंस जियो और Airtel के 49 रुपए के पैक में सबसे बड़ा फर्क वैलिडिटी का है। रिलायंस जियो के 49 रुपए के पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

Airtel के 49 रुपए का रीचार्ज आप माय एयरटेल ऐप या airtel.in पर जाकर करवा सकते हैं। यह नया पैक डाटा सेक्शन में उपलब्ध है। यहां पर प्रीपेड सब्सक्राइबर यह देख सकते हैं कि 49 रुपए का यह ऑफर उनके लिए उपलब्ध है या नहीं। ध्‍यान रखें के अगर यह ऑफर आपके सर्किल में उपलब्ध नहीं है तो आपको पहले की तरह 49 रुपए से रीचार्ज करवाने पर 1GB 4G डाटा मिलेगा।

जियो की बात करें तो उसका 49 रुपए वाला रीचार्ज पैक सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए है। इस प्लान में यूजर्स को 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्‍लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। एयरटेल की बात करें तो इस कंपनी ने 65 रुपए वाला प्लान पेश किया है जो 1GB 2G/3G डाटा के साथ आता है। इसकी वैधता भी 28 दिनों की है। इसके अलावा कंपनी 4G स्मार्टफोन में अपग्रेड करने पर 30GB डाटा भी दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा