1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. AC जैसे फीचर्स वाला ये स्‍मार्ट कूलर गर्मी में देगा आपको सर्दी जैसी ठंडक, इसे कर सकते हैं आप अपने फोन से कंट्रोल

AC जैसे फीचर्स वाला ये स्‍मार्ट कूलर गर्मी में देगा आपको सर्दी जैसी ठंडक, इसे कर सकते हैं आप अपने फोन से कंट्रोल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 01, 2019 05:41 pm IST,  Updated : May 01, 2019 05:41 pm IST

बजाज के इस नए कूलर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह इंटरनेट ऑफ थिंग्स प्रोडक्ट है।

Bajaj Electricals launches its first IoT-enabled air cooler in India - India TV Hindi
Bajaj Electricals launches its first IoT-enabled air cooler in India Image Source : BAJAJ ELECTRICALS

नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल्‍स ने भारतीय बाजार में अपना पहला इंटरनेट-ऑफ-थिंग्‍स (IoT) इनेबल एयर कूलर लॉन्‍च किया है। इस एयर कूलर का नाम Cool.iNXT है। इस कूलर की कीमत 15,999 रुपए है। कंपनी ने इसे क्रोमा रिटेल स्‍टोर्स के साथ ही सभी प्रमुख स्‍टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध कराया है।

बजाज के इस नए कूलर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह इंटरनेट ऑफ थिंग्‍स प्रोडक्‍ट है। आपको बता दें कि इंटरनेट ऑफ थिंग्‍स इनेबल प्रोडक्‍ट वह होता है, जिसे स्‍मार्टफोन एप के जरिये भी कंट्रोल किया जा सकता है। बजाज के नए एयर कूलर को मोबाइल एप, आईआर रिमोट और डिजिटल कंट्रोल पैनल के जरिये कंट्रोल किया जा सकता है।

यह कूलर वाईफाई और इंटरनेट फीचर के साथ आता है। इसकी मदद से आप इसे मोबाइल से कनेक्‍ट कर आराम से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें तापमान और ह्यूमिडिटी सेंसर है, जो कमरे के अंदर जरूरी तापमान बनाए रखने में मदद करते हैं। यह नया कूलर ऑटो मोड फीचर के साथ आता है, जो खासतौर पर कमरे में मौजूद तापमान के हिसाब से फैन की स्‍पीड और कूलिंग स्‍पीड को ऑटोमैटिक एडजस्‍ट करता है।

बजाज के इस कूलर में डिजिटल लाइट इंडिकेटर भी है, जिससे कूलर में पानी कम होने पर जानकारी मिलती है। इसके अलावा इसमें 5 लेवल एयर स्‍पीड और 4 लेवल कूलिंग सुविधा दी गई है। अधिक गर्मी में ठंडक के लिए इसमें एक आइस चैंबर भी है, जहां बर्फ डाली जा सकती है।

इस एयर कूलर के लॉन्च के मौके पर बजाज इलेक्ट्रिकल्स के संयुक्‍त प्रबंध निदेशक अनंत बजाज ने कहा कि हम भारत का पहला आईओटी इनेबल एयर कूलर लॉन्च कर बहुत खुश हैं। हमने कस्टमर्स की लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए और उनकी जरूरतों को समझते हुए इस कूलर को पेश किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा