1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 5-10 रुपए के नकली सिक्के ऐसे होते हैं तैयार, इन आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान

5-10 रुपए के नकली सिक्के ऐसे होते हैं तैयार, इन आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Oct 14, 2016 02:47 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 02:48 pm IST

अगर आपके पास भी 5-10 रुपए का निकली सिक्के आ जाए तो आप सिक्के पर लिखें INDIA और इमेज को देखकर आसानी से पता लगा सकते है।

5-10 रुपए के नकली सिक्के ऐसे होते हैं तैयार, इन आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान- India TV Hindi
5-10 रुपए के नकली सिक्के ऐसे होते हैं तैयार, इन आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने हाल को नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था। इस पर्दाफाश में पुलिस ने बड़ी मात्रा में 5 और 10 रुपए के नकली सिक्कें बरमाद किए थे। पुलिस के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और बिहार में नकली सिक्कों की चार फैक्ट्रियां पकड़ी गईं। इनमें से कुछ फैक्ट्रियां घरों में चलाई जा रही थीं। हरियाणा में ऐसी ही एक फैक्ट्री से अरेस्ट आरोपी ने खुलासा किया कि सिक्कों को बनाने का सामान दिल्ली के मायापुरी से लाया जाता था। आपको बता दें कि  5-5 लाख में मशीनें खरीदकर सिक्के बनाए जाते थे।

ऐसे बनते हैं निकली सिक्के

  • नकली सिक्कों को बनाने के लिए फैक्ट्रियों में जो मशीन पकड़ में आई हैं, उसे मास्टरमाइंड लुथरा ब्रदर्स से पांच-पांच लाख रुपए में खरीदी गई थी।
  • सिक्कों को बनाने में काम आने वाली मेटल भी लुथरा ब्रदर्स ही उपलब्ध कराते थे।
  • बता दें कि कार्रवाई शुरू होने के बाद से ही लुथरा ब्रदर्स देश से फरार हो चुके थे। उनके साउथ अफ्रीका में होने का शक है।

पीतल से तैयार करते थे नकली सिक्के

  • एक फैक्ट्री पर रेड के दौरान पकड़े गए राजकुमार ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बताया कि सिक्के बनाने के लिए पीतल की चादर नरेश ही उन्हें लाकर देता था।
  • इस चादर को मशीन और डाई की मदद से सिक्कों की आकार में काटा जाता था। बाद में उस पर नंबर और दूसरे मार्क्स प्रेस किया जाता था।
  • यह चादर नरेश दिल्ली के मायापुरी से लेकर आता था, लेकिन कितने रुपए और किससे लाता था, इस बारे में कुछ भी पता नहीं है
  • राजकुमार के बयान पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को मायापुरी में छापेमारी शुरू कर दी है। जहां अभी तक पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी है।
  • दिल्ली पुलिस ने बताया कि वह राजकुमार की निशानदेही पर मायापुरी में दबिश दे रही है।

आसान है निकले सिक्कों की पहचान करना

  • बैंकर्स की मानें तो बाजार में 10 रुपए के कुछ सिक्के नकली आए हैं लेकिन असली और नकली सिक्कों की पहचान भी बहुत आसान है।
  • सिक्के पर यदि रुपए का निशान (~) है और 10 के अंक के ऊपर 10 लाइन हैं तो वह असली है, जबकि नकली पर रुपए का निशान नहीं है। साथ ही उस 10 के अंक के ऊपर 15 लाइनें हैं।
No

नकली नोटों को पहचानने का यह है तरीका

currency notes

indiatvpaisacurrency-(1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(5)IndiaTV Paisa

यह है असली और नकली की पहचान

  • असली सिक्के में रुपए का साइन है। जबकि नकली में केवल 10 का अंक लिखा हुआ है।
  • असली सिक्के में 10 पट्टी बनी हैं। जबकि नकली में 15 पट्टी बनी हुई हैं।
  • सिक्के के दूसरी ओर असली में भारत और INDIA अलग अलग लिखा है। जबकि नकली में एक साथ लिखा हुआ है।
No
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा