1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. BSNL ने पेश किया देश का सबसे सस्‍ता प्‍लान, सिर्फ 7 रुपए मिलेगा 1 जीबी डेटा

BSNL ने पेश किया देश का सबसे सस्‍ता प्‍लान, सिर्फ 7 रुपए मिलेगा 1 जीबी डेटा

 Published : Apr 24, 2018 08:57 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 08:57 pm IST

देश का सबसे सस्‍ता प्‍लान पेश किया है सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमटेड यानि कि बीएसएनएल ने। यह सरकारी कंपनी सबसे सस्‍ता ऑफर लेकर आई है जिसमें कंपनी सिर्फ 7 रुपए में 1 जीबी इंटरनेट डेटा उपलब्‍ध करा रही है।

BSNL- India TV Hindi
BSNL

नई दिल्‍ली। आप भी क्‍या यही मानते हैं कि भारत में सबसे सस्‍ता इंटरनेट पैक रिलायंस जियो पेश कर रहा है। तो आप बि‍ल्‍कुल गलत हैं। वहीं आप यदि ये मानते हैं कि जियो की बराबरी में एयरटेल ने ऐसा करिश्‍मा किया है तो भी आप गलत ही हैं। क्‍योंकि यह सस्‍ता प्‍लान न तो एयरटेल न ही जियो या फिर आइडिया, वोडा जैसी कंपनियां लेकर आई हैं। बल्कि देश का सबसे सस्‍ता प्‍लान पेश किया है सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमटेड यानि कि बीएसएनएल ने।

यह सरकारी कंपनी सबसे सस्‍ता ऑफर लेकर आई है जिसमें कंपनी सिर्फ 7 रुपए में 1 जीबी इंटरनेट डेटा उपलब्‍ध करा रही है। लेकिन यहां पर आपको इस बात का ख्‍याल रखना होगा कि इस पैक की वैलिडिटी 1 दिन की है। इसका मतलब आपको यदि अचानक डेटा की जरूरत पड़े तो आपके पास बीएसएनएल के इस प्‍लान का सहारा है। आप एक दिन में इस पूरे डेटा की खपत कर सकते हैं। 

 
बीएसएनएल के इस प्‍लान से दूसरी कंपनियों के प्‍लान की तुलना की जाए तो इसके बराबर कोई दूसरा प्‍लान नजर नहीं आता। बात करें रिलायंस जियो के सबसे सस्‍ते ऑफर की तो कंपनी का यह प्‍लान जियो का सबसे सस्‍ता प्‍लान 19 रुपए का है। अपने सस्‍ते प्‍लान के ऑफर के लिए प्रसिद्ध रिलायंस जियो का सबसे सस्‍ता ऑफर 19 रुपए का है। इसके तहत कंपनी आपको सिर्फ .15 जीबी डेटा देती है। जो कि बीएसएनएल के मुकाबले काफी कम है। यह पर भी कंपनी यह ऑफर सिर्फ 1 दिन के लिए ही दे रही है। लेकिन अंतर सिर्फ जियो की ओर से मिलने वाली फ्री सर्विसेज़ का है। जियो यहां अपने ग्राहकों को इसके तहत फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। वहीं ग्राहक जियो की विभिन्‍न फ्री सुविधाओं जैसे जियो टीवी और जियो सिनेमा का लुत्‍फ भी उठा सकते हैं।

यहां सस्‍ते प्‍लान पेश करने में जियो ही बीएसएनएल को चुनैती नहीं दे रहा है। बल्कि जियो के अलावा यहां वोडाफोन भी एक और सस्‍ता प्‍लान लेकर आया है। वोडाफोन यहां सबसे सस्‍तो प्‍लान के तहत सिर्फ 21 रुपए में 1 जीबी 4जी डेटा दे रही है। इसकी लिमिट भी 1 दिन के लिए ही है। लेकिन यहां डेटा यूज की एक शर्त है। इसके तहत आपको यह अनलिमिटेड डेटा 1 घंट में यूज करना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा