1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. देश का सबसे सस्‍ता प्‍लान लेकर आई बीएसएनएल, सिर्फ 4 रुपए में उठा सकते हैं इंटरनेट का मजा

देश का सबसे सस्‍ता प्‍लान लेकर आई बीएसएनएल, सिर्फ 4 रुपए में उठा सकते हैं इंटरनेट का मजा

 Published : Apr 24, 2018 08:57 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 08:57 pm IST

देश की सबसे बड़ी सरकारी दूरसंचार कंपनी ये आश्‍चर्यचकित करने वाला प्‍लन लेकर आई है। जिसकी कीमत सिर्फ 4 रुपए में है।

bsnl- India TV Hindi
bsnl

नई दिल्‍ली। आज के महंगाई के जमाने में जहां 10 रुपए में कुछ नहीं मिलता वहां आप सोच सकते हैं कि आपको 4 रुपए में इंटरनेट यूज करने को मिल जाए। आज के दौर में जहां 4 रुपए में चाय या बिस्किट भी नहीं आती, वहीं सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानि कि बीएसएनएल देश का सबसे सस्‍ता इंटरनेट प्‍लान लेकर आई है। देश की सबसे बड़ी सरकारी दूरसंचार कंपनी ये आश्‍चर्यचकित करने वाला प्‍लन लेकर आई है। जिसकी कीमत सिर्फ 4 रुपए में है। हालांकि कंपनी का यह प्‍लान कुछ सर्किल में 7 रुपए में भी मिलेगा।

 बीएसएनएल के इस सबसे सस्‍ते प्‍लान की बात करें तो इसके तहत कंपनी 20 एमबी इंटरनेट डेटा उपलब्‍ध करा रही है। कंपनी के इस प्‍लान की वैलिडिटी मात्र 1 दिन की है। आपको बता दें कि बीएसएनएल की 4जी सर्विस अभी पूरे भारत में नहीं बल्कि कुछ ही सर्किल में सीमित है। ऐसे में आपको सीमित सर्किल में ही बीएसएनएल कह 4जी सेवा का फायदा मिलेगा। बीएसएनएल का एक और भी प्‍लान है जिसमें कंपनी सिर्फ 7 रुपए में 1 जीबी इंटरनेट डेटा उपलब्‍ध करती है। यदि अचानक आपको डेटा की जरूरत पड़े तो आपके पास बीएसएनएल के इस प्‍लान की मदद ले सकते हैं। इस पैक के साथ आपको 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसका मतलब आपको आप एक दिन में इस पूरे डेटा की खपत कर सकते हैं।

कीमत की दृष्टि से कहा जाए तो भारत में किसी भी अन्‍य कंपनी द्वारा दिए जा रहे प्‍लान के मुकाबले सबसे सस्‍ता है।  भारत में मौजूद दूसरी टेलिकॉम कंपनियों के प्‍लान से तुलना करें तो सस्‍ते प्‍लान के मामले में सबसे आगे रिलायंस जियो रहती है। जियो का सबसे सस्‍ता प्‍लान 19 रुपए का है। जिसके तहत कंपनी 0.15 जीबी डेटा उपलब्‍ध कराती है। जियो के इस प्‍लान के साथ कंपनी इसमें मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग उपलब्‍ध कराती है। इसके साथ ही आप कंपनी के म्‍यूजिक, सिनेमा और टीवी एप का आनंद भी फ्री में उठा सकते हैं। इसके अलावा वोडाफोन भी एक सस्‍ता प्‍लान लेकर आया है। जिसमें एक दिन के लिए 1 जीबी फ्री इंटरनेट मिलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा