1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, ऐसे पहचानें असली है या नकली

नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, ऐसे पहचानें असली है या नकली

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 11, 2016 09:53 am IST,  Updated : Oct 11, 2016 10:02 am IST

दिल्ली पुलिस ने रविवार को नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं असली और नकली में फर्क करने का तरीका।

नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, ऐसे पहचानें असली है या नकली- India TV Hindi
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, ऐसे पहचानें असली है या नकली

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। स्पेशल सेल ने जिस गिरोह का भंडाफोड़ किया है वह दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में नकली सिक्कों की सप्लाई करती थी। पुलिस ने बताया कि फैक्टरी को चाचा-भतीजा चला रह थे। इनके कब्जे से करीब पौने छह लाख रुपए के 5 और 10 रुपए के सिक्के नकली सिक्के बरामद किए गए हैं। इस वक्त देश में असली-नकली सिक्कों की बहस छिड़ी हुई है। कई लोग तो 10 रुपए के सिक्के को लेने से मना कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं असली और नकली में फर्क करने का तरीका।

आसान है निकले सिक्कों की पहचान करना

  • बैंकर्स की मानें तो बाजार में 10 रुपए के कुछ सिक्के नकली आए हैं लेकिन असली और नकली सिक्कों की पहचान भी बहुत आसान है।
  • सिक्के पर यदि रुपए का निशान (~) है और 10 के अंक के ऊपर 10 लाइन हैं तो वह असली है, जबकि नकली पर रुपए का निशान नहीं है। साथ ही उस 10 के अंक के ऊपर 15 लाइनें हैं।
No

नकली नोटों को पहचानने का यह है तरीका

currency notes

indiatvpaisacurrency-(1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(5)IndiaTV Paisa

यह है असली और नकली की पहचान

  • असली सिक्के में रुपए का साइन है। जबकि नकली में केवल 10 का अंक लिखा हुआ है।
  • असली सिक्के में 10 पट्टी बनी हैं। जबकि नकली में 15 पट्टी बनी हुई हैं।
  • सिक्के के दूसरी ओर असली में भारत और INDIA अलग अलग लिखा है। जबकि नकली में एक साथ लिखा हुआ है।
No
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा