1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. एक जुलाई से चेहरे के जरिए भी संभव होगा आधार कार्ड का सत्‍यापन, अंगुलियों के निशान मिटने से नहीं होगी परेशानी

एक जुलाई से चेहरे के जरिए भी संभव होगा आधार कार्ड का सत्‍यापन, अंगुलियों के निशान मिटने से नहीं होगी परेशानी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Mar 26, 2018 01:23 pm IST,  Updated : Mar 26, 2018 01:23 pm IST

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) इस साल 1 जुलाई से अंगुलियों के निशान तथा आंखों की पुतलियों के अलावा चेहरे के जरिए भी आधार कार्ड धारकों के सत्यापन की शुरुआत करने वाला है।

Aadhar Verification through face- India TV Hindi
Aadhar Card Verification Through Face to Start From July 1

नई दिल्ली भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) इस साल 1 जुलाई से अंगुलियों के निशान तथा आंखों की पुतलियों के अलावा चेहरे के जरिए भी आधार कार्ड धारकों के सत्यापन की शुरुआत करने वाला है। प्राधिकरण ने जनवरी में कहा था कि वह जैविक सत्यापन में अधिक उम्र या मेहनत वाले कार्यों की वजह से ऊंगलियों के निशान मिटने से होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए चेहरे से सत्यापन की शुरुआत करेगा। उसने कहा कि चेहरे के जरिए सत्यापन के लिए इसके साथ अंगुलियों के निशान, पुतलियों या वन टाइम पासवर्ड के जरिए भी सत्यापन की आवश्यकता होगी।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय भूषण पांडेय ने पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय में प्रस्तुति के दौरान आधारकूट प्रणाली की उत्कृष्टता पर जोर देकर कहा था कि विश्व में मौजूद सबसे तेज कंप्यूटर द्वारा ब्रह्मांड की जो उम्र बताई गई है, इसे भेद पाने में उससे भी अधिक समय लगेगा। उन्होंने न्यायालय को इस दौरान बताया था कि चेहरे से सत्यापन की शुरुआत 1 जुलाई से की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा