1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. SBI डेबिट कार्ड से पेमेंट पर होटल और फ्लाइट बुकिंग पर भारी डिस्काउंट, गोइबिबो का है ऑफर

SBI डेबिट कार्ड से पेमेंट पर होटल और फ्लाइट बुकिंग पर भारी डिस्काउंट, गोइबिबो का है ऑफर

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 20, 2017 12:30 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 12:51 pm IST

SBI डेबिट कार्ड होल्डर अगर गोइबिबो से फ्लाइट बुक करते हैं और पेमेंट डेबिट कार्ड से करते हैं तो उनको प्रति बुकिंग 600 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा

SBI डेबिट कार्ड से पेमेंट पर होटल और फ्लाइट बुकिंग पर भारी डिस्काउंट, गोइबिबो का है ऑफर- India TV Hindi
SBI डेबिट कार्ड से पेमेंट पर होटल और फ्लाइट बुकिंग पर भारी डिस्काउंट, गोइबिबो का है ऑफर

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का डेबिट कार्ड रखने वालों के लिए खुशखबरी है। होटल और फ्लाइट बुकिंग की सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी गोइबिबो SBI कार्ड होल्डर्स को अपने प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इसके लिए गोइबिबो ने कुछ प्रोमो कोड भी जारी किए हैं। SBI की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उसके डेबिट कार्ड होल्डर अगर गोइबिबो के प्लेटफॉर्म से फ्लाइट बुक करते हैं और पेमेंट डेबिट कार्ड से करते हैं तो उनको प्रति बुकिंग 600 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा।

होटल बुकिंग पर तो और भी बढ़ा डिस्काउंट है, SBI के मुताबिक अगर उसके डेबिट कार्ड होल्डर गोइबिबो के प्लेटफार्म से होटल बुक करते हैं और पेमेंट डेबिट कार्ड से करते हैं तो उनको 60 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इससे पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ग्रोसरी का सामान बेचने वाली कंपनी ग्रोफर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड SBI के डेबिट कार्ड होल्डर्स को सामान खरीदने पर 10 फीसदी डिस्काउंट देने की जो स्कीम शुरू की हुई है उसका आज आखिरी दिन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा