1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. मोबाइल से बुक करें गैस सिलेंडर, ये है आसान तरीका

मोबाइल से बुक करें गैस सिलेंडर, ये है आसान तरीका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2018 07:30 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 07:30 pm IST

‘डिजिटल इंडिया’ में बहुत कुछ डिजिटल तरीकों से होने लगा है, जिससे लोगों को होने वाली कई असुविधाएं कम हो गई हैं। इसमें गैस सिलेंडर की बुकिंग भी शामिल है, आप इसे भी अपने फोन से बुक कर सकते हैं।

गैस सिलेंडर की बुकिंग...- India TV Hindi
गैस सिलेंडर की बुकिंग आप अपने फोन से भी कर सकते हैं। Image Source : PTI

डिजिटल इंडिया’ में बहुत कुछ डिजिटल तरीकों से होने लगा है, जिससे लोगों को होने वाली कई असुविधाएं कम हो गई। लेकिन, अभी भी कुछ कमी है और वो है जानकारी की। कई लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि डिजिटल तरीकों से क्या-क्या किया जा सकता है। जैसे- गैस सिलेंडर को ही ले लीजिए, इसे फोन के जरिए भी बुक किया जा सकता है। लेकिन, कुछ लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। इस रिपोर्ट में हम आपको यही जानकारी देंगे।

देश की तीनों प्रमुख गैस कंपनियों Indane, HP और Bharat Gas ने मोबाइल के जरिए गैस बुकिंग की सुविधा दी हुई है। इसमें आप SMS के जरिए अपना गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कंपनियों की एप भी है लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक करना ही बताएंगे।

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने एरिया के IVRS  (Interactive voice response system) नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसे आप अपनी संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट से पता कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Indane की वेबसाइट https://indane.co.in/ पर चलते हैं। यहां आपको सबसे पहले कस्टमर केयर, फिर SMS/IVRS booking Nos पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपने एरिया और वहां के गैस डिस्ट्रीब्यूटर की कुछ जानकारी देनी होगी। ऐसा करने पर आपको संबंधित क्षेत्र का IVRS नंबर मिल जाएगा। ये सिर्फ एक बार करने की प्रक्रिया है। इसके बाद आप इस नंबर को सेब करके रखें, जिससे भविष्य में इसे फिर से इस्तेमाल किया जा सके।

कैसे बुक करें गैस सिलेंडर?

अपने मोबाइल से IVRS नंबर डायल करें और निर्देशों को सुनें। सबसे पहले आपको अपनी भाषा का चयन करना होगा।

इसके बाद निर्देशों को ध्यान से सुनते हुए आपको अपने गैस वितरक का लैंडलाइन नंबर एस.टी.डी. कोड के साथ एंटर करना होगा।

इसके बाद अपनी ग्राहक संख्या (Consumer Number) एंटर करें।

अब आपको तीन विकल्प मिलेंगे, जिनमें से आपको ‘सिलेंडर बुक करें’ चुनना होगा। 

इसके बाद बुकिंग का रेफरेन्स नंबर आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा