1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. IOC ने घरों तक डीजल आपूर्ति के लिए ऐप आधारित सेवा शुरू की

IOC ने घरों तक डीजल आपूर्ति के लिए ऐप आधारित सेवा शुरू की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 09, 2021 10:06 pm IST,  Updated : Aug 09, 2021 10:06 pm IST

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने घरों तक डीजल उपलब्ध कराने की सेवा देने वाली ऐप आधारित इकाइयों हफसफर इंडिया और ओकारा फ्यूलोजिक्स के साथ गठजोड़ किया है।

IOC ने घरों तक डीजल आपूर्ति के लिए ऐप आधारित सेवा शुरू की- India TV Hindi
IOC ने घरों तक डीजल आपूर्ति के लिए ऐप आधारित सेवा शुरू की Image Source : FILE

मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने घरों तक डीजल उपलब्ध कराने की सेवा देने वाली ऐप आधारित इकाइयों हफसफर इंडिया और ओकारा फ्यूलोजिक्स के साथ गठजोड़ किया है। इसके साथ कंपनी ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में घरों तक डीजल उपलब्ध कराने की सेवा शुरू कर दी है। आईओसी के सोमवार को जारी बयान के अनुसार उसने हमसफर के साथ गठजोड़ किया है। 

हमसफर ने इससे पहले परिवहन और लॉजिस्टक कंपनी ओकारा के साथ महाराष्ट्र में इस प्रकार की पेशकश के लिये भागीदारी की थी। दोनों कंपनियों का लक्ष्य पुणे, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, नवी मुंबई, सोलापुर सहित राज्य के विभिन्न शहरों में घरों तक डीजल आपूर्ति सेवाएं शुरू करना है।

सेवा शुरू किये जाने के मौके पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के महाराष्ट्र कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक राजेश सिंह ने कहा, ‘‘मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, जेएनपीटी, पनवेल और भिवंडी में इस सेवा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य डीजल खरीद की परेशानी को दूर कर उपभोक्ताओं के जीवन को आसान बनाना है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा