1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल पर कड़ी सजा, घर बैठे कीजिए गलतियों को दूर

आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल पर कड़ी सजा, घर बैठे कीजिए गलतियों को दूर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 12, 2015 01:23 pm IST,  Updated : Mar 08, 2016 10:41 am IST

आधार कार्ड की छोटी बड़ी हर गलती को चुटकियों में सुधार सकते हैं। जानिए क्या हैं वो चार कदम जो आपके बेहद काम के हैं।

आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल पर कड़ी सजा, घर बैठे कीजिए गलतियों को दूर- India TV Hindi
आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल पर कड़ी सजा, घर बैठे कीजिए गलतियों को दूर

नई दिल्ली। अगर गलत सूचना देकर या किसी अन्य गलती से आपके पास दो आधार कार्ड है तो आप तुरंत सरकारी एजेंसियों को लौटा दें वरना कड़ी सजा मिल सकती है। सरकार आधार को लेकर कानून बनाने जा रही है। इसमें आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ी सकती है। ऐसे में अगर आपके कार्ड पर छपे डिटेल में कोई खामी है तो आप घर बैठे ऐसे ठीक करवा सकते हैं।

आधार कार्ड में हुईं गलतियों को घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से सुधारा जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ 4 स्टेप अपनाने होंगे और आपका काम बेहद आसानी से हो जाएगा। हम अपनी खबर में आपको उन स्टेप के बारे में बताएंगे जिनके जरिए आप अपने आधार कार्ड (Aadhaar card) की छोटी बड़ी हर गलती को चुटकियों में सुधार सकते हैं। जानिए क्या हैं वो चार कदम जो आपके बेहद काम के हैं।

यह भी पढ़ें– आधार को जल्दा मिलेगी कानूनी मान्यता, सरकार ने तैयार किया कानून का ड्राफ्ट

स्टेप 1

uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं और आपका आधार ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद ‘अपडेट योर आधार’ पर क्लिक कर दें। यहां आप देख सकते है कि कौन सी जानकारी ठीक करनी है। गलती को सुधारने के बाद ‘सब्मिट योर अपडेट करेक्शन’ पर क्लिक कर दें।

यह भी पढ़ें- Digital India: तीन घंटे में मिलेगा पीएफ का पैसा, EPFO मार्च से शुरू करेगा नई सुविधा

Aadhaar card 1 gallery

aadhaar4-(6) (1)IndiaTV Paisa

aadhaar4-(7) (1)IndiaTV Paisa

aadhaar4-(4) (1)IndiaTV Paisa

aadhaar4-(5) (1)IndiaTV Paisa

स्टेप 2
‘एंटर योर आधार नंबर’ में अपना आधार नंबर डालें।  फिर Text verfication में स्पेशल कैरेक्टर डालें। जो मोबाइल नंबर दिया होगा उस पर OTP(One Time Password) का मैसेज आएगा उसे बॉक्स में डाल दें। ऐसा करने से वेबसाइट पर लॉग इन हो जाएंगें।

स्टेप 3
डेटा अपडेट के बाद प्रोसेस्ड पर क्लिक करें। सभी संबधित दस्तावेज अपलोड कर दें। उसके बाद Confirm पर क्लिक कर दें। इसके बाद एजिस और कार्विस में से किसी पर क्लिक कर सब्मिट कर दें। जैसे ही सारी जानकारी अपडेट हो जाएगी तो अपडेशन का मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा जिसमें URN नंबर होगा।

स्टेप 4
सबसे आखिर में आधार नंबर और URN नंबर डालें और लॉग ऑट कर दें। फिर डेटा अपडेट के ऑप्शन पर जाएं और अपना आधार नंबर और URN नंबर डाल चेक कर लें। कुछ देर में अपडेशन का मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा