1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. गूगल मैप से अनुमानित किराया देखकर ऐसे फटाफट बुक करें Ola और Uber कैब, नहीं है ऐप इंस्‍टॉल करने की जरूरत

गूगल मैप से अनुमानित किराया देखकर ऐसे फटाफट बुक करें Ola और Uber कैब, नहीं है ऐप इंस्‍टॉल करने की जरूरत

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 15, 2017 02:28 pm IST,  Updated : Jan 15, 2017 02:28 pm IST

आप जिस स्‍थान से अपने गंतव्‍य तक जाना चाहते हैं उसे गूगल मैप पर डालिए और उसके बाद आप सीधे मैप के जरिए Ola और Uber कैब बुक करवा सकते हैं।

गूगल मैप से अनुमानित किराया देखकर ऐसे फटाफट बुक करें Ola और Uber कैब, नहीं है ऐप इंस्‍टॉल करने की जरूरत- India TV Hindi
गूगल मैप से अनुमानित किराया देखकर ऐसे फटाफट बुक करें Ola और Uber कैब, नहीं है ऐप इंस्‍टॉल करने की जरूरत

नई दिल्‍ली। अब आपको Ola या Uber कैब बुक करवाने के लिए अपने स्‍मार्टफोन में इनके ऐप्‍स इंस्‍टॉल करने की जरूरत नहीं रह गई है। आप जिस स्‍थान से अपने गंतव्‍य तक जाना चाहते हैं उसे गूगल मैप पर डालिए और उसके बाद आप सीधे मैप के जरिए Ola और Uber कैब बुक करवा सकते हैं।

हां, इसके लिए आपको कैब सर्विस प्रोवाइडर के साथ रजिस्‍ट्रेशन करवाने की जरूरत होगा। अगर आप पहले से ही रजिस्‍टर्ड यूजर हैं तो लॉगिन कीजिए और कैब बुक करवा लीजिए।

तस्‍वीरों में देखिए चीन का अनोखा C919 एयरक्राफ्ट

China C919

-1x-1 IndiaTV Paisa

0023ae82ca0f1545201b1b IndiaTV Paisa

264EAE7400000578-2978940-Progress_The_C919_built_by_the_Commercial_Aircraft_Corporation_o-a-42_1425472983375 IndiaTV Paisa

C919-Steph-De-Wolf IndiaTV Paisa

C919 Cockpit IndiaTV Paisa

C-919IndiaTV Paisa

गूगल ने पुष्टि की है कि यह फीचर दुनिया भर के एंड्रॉयड और iOS यूजर के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें : अब Google Search से कीजिए Ola और Uber कैब की बुकिंग, Cab के किरायों की भी कर सकेंगे तुलना

गूगल मैप के नए इंटिग्रेशन की यह है खासियत

  • नए इंटिग्रेशन की सबसे अहम खासियत यह है कि अब यूजर अपने स्मार्टफोन में मौजूद गूगल मैप्स ऐप से ही Uber कैब बुक कर पाएंगे, और इसके लिए फोन में उबर ऐप होना जरूरी नहीं है।
  • इसके लिए यूजर को अपने मौजूदा Uber अकाउंट से साइन अन करना होगा।
  • अगर आईडी नहीं है तो बना भी सकते हैं। गूगल का कहना है कि यूजर मैप में ड्राइवर को ट्रैक भी कर पाएंगे।
  • वे ड्राइवर से कनेक्ट भी कर सकते हैं और यह सब गूगल मैप्स में ही होगा।
  • यह इंटिग्रेशन सिर्फ फिलहाल सिर्फ Uber के लिए है। Ola जैसी अन्य कैब सर्विस के लिए पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी।
  • हालांकि, उनकी लिस्टिंग में थोड़ा बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें : कायम है जलवा : नोकिया 6 स्‍मार्टफोन के लिए महज 24 घंटे में हुए ढाई लाख रजिस्‍ट्रेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा