1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. QR Code रखता है आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित, ऐसे करें इस्तेमाल

QR Code रखता है आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित, ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Nov 22, 2015 08:31 am IST,  Updated : Nov 23, 2015 02:31 pm IST

QR Code Generator ऐप डाउनलोड कर केवल एक कोड में आप अपनी सारी अहम जानकारी संभालकर रख सकते हैं।

QR Code रखता है आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित, ऐसे करें इस्तेमाल- India TV Hindi
QR Code रखता है आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्‍ली। अगर आप अपनी जरूरी जानकारी सेव कर के रखना चाहते हैं तो तरीका बेहद सरल है। अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और QR Code Generator नाम का ऐप डाउनलोड कर लें। इसके जरिये केवल एक कोड में आप अपनी सारी अहम जानकारी संभालकर रख सकते हैं। साथ ही आप उस जानकारी को किसी के भी साथ साझा कर सकते हैं। यह तरीका बेहद सुरक्षित है। QR Code एक पिक्चर फॉर्म में सेव हो जाएगा।

मोबाइल

गूगल प्ले स्टोर से QR code Generator को डाउनलोड करें। इसके बाद ये ऐप आपसे इंफॉर्मेशन मांगेगा। इसमें आप अपना टेक्स्ट, किसी वेबसाइट का URL, एड्रेस, फोन नंबर और बाकि कि तमाम जानकारी सेव कर सकते हैं। सेव करते ही QR code generator आपकी इंफॉर्मेशन से जुड़े कुछ ब्लॉक्स और डॉट को मिलाकर एक कोड जनरेट कर देगा। यह कोड पिक्चर फॉर्म में होगा। आप इसे किसी के भी साथ शेयर कर सकते है। साथ ही इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

डेस्कटॉप

डेस्कटॉप पर इसे इस्तेमाल करने के लिए अपने सिस्टम के क्रोम ब्राउसर पर जाकर ऐप्स के सेक्शन में जाएं। इसके बाद वेब स्टोर से QR code generator को डाउनलोड कर लें। डाउनलोड की प्रक्रिया पूरी होते ही यह ऐप आपसे आपकी इंफॉर्मेशन मांगेगा, जिसे भरने के बाद उसका कोड जनरेट हो जाएगा।

किस तरह करें इस्तेमाल

अगर आप मोबाइल से इस्तेमाल कर रहें हैं तो QR Code scanning का ऑप्शन आएगा, जिसके जरिए आप कोड को स्कैन कर सकते हैं। अगर QR Code में अपने घर के लैंडलाइन नंबर, एड्रेस, ई-मेल वेबसाइट आदि स्टोर कर रखा है तो यह सारा डाटा ओपन करते ही आपके मोबाइल के फोनबुक में सेव हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा