1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. घर में पड़े पुराने सिक्कों से आप भी बन सकते है करोड़पति, समझिए पूरा प्रोसेस

घर में पड़े पुराने सिक्कों से आप भी बन सकते है करोड़पति, समझिए पूरा प्रोसेस

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Oct 15, 2016 10:09 am IST,  Updated : Oct 15, 2016 10:09 am IST

घर में पड़े पुराने, यूनीक सिक्कों का संग्रह करने वाले इनकी बड़ी रकम देते हैं। इन सिक्कों को वेबसाइट, विदेशी क्वाइन मार्केट में बेचकर करोड़ों कमाए सकते है।

घर में पड़े पुराने सिक्कों से आप भी बन सकते है करोड़पति, समझिए पूरा प्रोसेस- India TV Hindi
घर में पड़े पुराने सिक्कों से आप भी बन सकते है करोड़पति, समझिए पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली। दिवाली से दो दिन धनतेरस पर अक्सर सभी लोग सोने और चांदी की सिक्के खरीदते हैं। यह आज की नहीं बल्कि कई हजार से चली आ रही प्रथा है। साथ ही अक्सर घर में पड़े पुराने सिक्कों को दादी और नानी संभालकर रखती है। पर क्या आपकों पता है पुराने और यूनीक सिक्कों का संग्रह करने वाले ऐसे सिक्कों के लिए करोड़ों रुपए देने के लिए तैयार रहते हैं। ज्यादातर लोगों को इन पुराने सिक्कों की वैल्‍यू के बारे में पता नहीं होता और वह इसे कबाड़ समझते हैं। जबकि इन सिक्कों को ऑक्शन वेबसाइट या विदेशी क्वाइन मार्केट में बेचने पर लाखों रुपए मिल सकते हैं।

100 रुपए का पुराना सिक्का बिका 4 लाख रुपए में

  • भारत सरकार ने साल 1981 में 100, 150 रुपए के चांदी के सिक्के जारी किए थे।
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बाद में यह सिक्के बनाने बंद कर दिए।
  • इन सिक्कों के लिए क्वाइन कलेक्टर 40,000 रुपए से 4 लाख रुपए तक देने के लिए तैयार हैं।
  • बाजार में ये सिक्के काफी कम हैं और इन्हें सही जगह बेचने पर लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं।
  • हाल में एक क्वाइन कलेक्टर आलोक गोयल ने भारत सरकार का 100 रुपए का चांदी का सिक्का अभी हाल में ही 4 लाख रुपए में बेचा है।

नकली नोटों को पहचानने का यह है तरीका

currency notes

indiatvpaisacurrency-(1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisacurrency-(5)IndiaTV Paisa

6 लाख रुपए में बिका आजादी से पहले का सिक्का 

  • ब्रिटिश इंडिया का साल 1939  का सिक्का 6.50 लाख रुपए में बिका।
  • कोलकाता के एक परिवार के पास ये सिक्का था, जो उनके दादाजी ने लंदन से खरीदा था।
  • ये सिक्का रेयर था और अब इस कैटेगरी के 10 से 12 क्वाइन ही बचे हैं।
  • ये सिक्का अब भारत में देखने को नहीं मिलता। इस सिक्के को लंदन के क्वाइन मार्केट में 6.50 लाख रुपए में बेचा गया।
  • कुछ साल पहले हांगकांग के क्वाइन मार्केट में इसी क्वाइन की बोली 8 लाख रुपए लगी थी।

पुराने सिक्कों को यहां और ऐसे बेच सकते हैं 

  • ईबे, मेल्कॉम टॉडीवाला जैसी कुछ कंपनियां पुराने सिक्कों का ऑक्शन करती हैं।
  • यहां आप अपने पुराने सिक्के बेच सकते हैं।
  • इसके अलावा लंदन,जर्मनी, हंगरी, फ्रांस जैसे देशों की क्वाइन मार्केट में पुराने सिक्के ऑनलाइन बेच सकते हैं।
  • ऑनलाइन मार्केट के साथ-साथ हांगकांग, चीन में बीजिंग,गुआनझाओ की क्वाइन मार्केट में यह सिक्‍के बेचे जा सकते हैं।
  • एजेंट के जरिए भी पुराने सिक्‍कों की बिक्री होती है। एजेंट के जरिए बेचने पर उन्‍हें कमीशन देना होता है।

निवेश का अच्छा जरिया    

  • पुराने सिक्‍के इन्‍वेस्‍टमेंट के अच्‍छे टूल हैं। इसमें बीते 12-14 सालों में अच्छी ग्रोथ हुई है।
  • पुराने सिक्कों का ऑक्शन कराने वाली कंपनी मेल्कॉम टॉडीवाला के मुताबिक कुछ रेयर सिक्कों की तीन से चार साल में कीमत डबल हो जाती है।
  • सभी सिक्कों पर ऐसा नहीं होता।
  • ऑक्शन कंपनी मरुधर आर्टस के मुताबिक मुगल समय के जहांगीर के सिक्के 3 से 10 लाख रुपए में बिके।
  • ब्रिटिश इंडिया के समय के सिक्के भी 5 लाख रुपए में बिके हैं।
  • इन सिक्कों में रेयरिटी और वैल्यू दोनों से इनकी कीमतों पर असर पड़ता है।
  • फेक सिक्कों की भरमार ने क्वाइन मार्केट को खराब भी किया है।

करोड़ों में बिकते हैं बेहद रेयर सिक्के

  • सबसे रेयर सिक्का राम और सीता की इमेज वाला है, जिसे मुगल बादशाह अकबर ने बनाया था।
  • ये चार ग्राम गोल्ड में बना है।
  • विश्व में ऐसे सिर्फ दो सिक्के बचे हैं।
  • इसमें से एक न्यूयार्क के एक क्वाइन कलेक्टर के पास है और दूसरा वियना के म्यूजियम में है।
  • ये सिक्का 2 करोड़ रुपए में बिका था।
  • दूसरा सिक्का मुगल राजा जहांगीर का था, जिसे उन्होंने साउदी अरब के राजा को गिफ्ट किया था।
  • ये सिक्का साल 1988 में लदंन में 80 करोड़ रुपए में बिका था।

चीन-यूरोप में हैं पुराने सिक्कों के लिए बड़े बाजार

  • यूरोपीय देशों, एशियाई देशों और चीन में पुराने सिक्कों को बेचने का बड़ा बाजार है।
  • हांगकांग, चीन में बीजिंग, गुआनझाओ की क्वाइन और स्टैंप मार्केट सबसे अधिक फेमस है।
  • इन क्वाइन मार्केट में बिडिंग लाखों रुपए तक चली जाती है।
  • भारत के लिए यह कॉन्सेप्ट अभी भी नया है।
  • यहां कोई क्वाइन मार्केंट नहीं हैं, जहां इन पुराने और रेयर सिक्कों को खरीदा या बेचा जा सके।
  • इंडिया में पुराने सिक्कों के कलेक्टर को भी कई बार इनकी सही वैल्यू नहीं पता होती।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा