1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सहायक बैंकों के पुराने चेक 31 दिसंबर तक रहेंगे मान्य

SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सहायक बैंकों के पुराने चेक 31 दिसंबर तक रहेंगे मान्य

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 11, 2017 01:08 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 01:12 pm IST

अब SBI के सभी सहायक बैंकों और भारतीय महिला बैंक के पुराने चेक 31 दिसंबर तक बिना रोक-टोक के सामान्य चेक की तरह चलेंगे। नई चेकबुक के लिए आवेदन भी करें

SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सहायक बैंकों के पुराने चेक 31 दिसंबर तक रहेंगे मान्य- India TV Hindi
SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, सहायक बैंकों के पुराने चेक 31 दिसंबर तक रहेंगे मान्य

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में विलय हुए 5 सहायक बैंकों और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है, उनके जो चेक 30 सितंबर के बाद मान्य नहीं रहे थे उनकी मान्यता को 31 दिसंबर तक कर दिया गया है। अब SBI के सभी सहायक बैंकों और भारतीय महिला बैंक के पुराने चेक 31 दिसंबर तक बिना रोक-टोक के सामान्य चेक की तरह चलेंगे।

हालांकि SBI ने इस मान्यता को बढ़ाने के बाद भी सभी ग्राहकों से अनुरोध किया है कि 31 दिसंबर से पहले नई चेकबुक के लिए आवेदन कर लें, 31 दिसंबर के बाद किसी भी सहायक बैंक या भारतीय महिला बैंक का पुराना चेक मान्य नहीं होगा। नई चेकबुक के लिए आवेदन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या ATM से किया जा सकता है। इसके अलावा शाखा जाकर भी नई चेकबुक के लिए आवेदन किया जा सकता है।

पहली अप्रैल 2017 से SBI में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT) और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा