1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Aadhaar Card: केवल 5 स्टेप्स से घर बैठे ऑनलाइन-ऑफलाइन बायोमीट्रिक डेटा करें लॉक, फर्जीवाड़े से रहें सावधान

Aadhaar Card: केवल 5 स्टेप्स से घर बैठे ऑनलाइन-ऑफलाइन बायोमीट्रिक डेटा करें लॉक, फर्जीवाड़े से रहें सावधान

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : May 24, 2019 03:30 pm IST,  Updated : May 24, 2019 03:57 pm IST

डिजिटल युग में आपकी इजाजत के बिना आपके आधार कार्ड का बायोमीट्रिक डेटा कोई चेक न कर सके इसके लिए सरकार की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए हैं।

aadhaar card - India TV Hindi
aadhaar card  Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। भारतीयों के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की बात करें तो आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज माना जाता है क्योंकि इसमें आपके बारे में पूरी जानकारी होती है। डिजिटल युग में आपकी इजाजत के बिना आपका बायोमीट्रिक डेटा कोई चेक न कर सके इसके लिए सरकार की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आधार कार्ड के बायोमीट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। ये काम आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। ये 4 स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने आधार पर ताला लगा सकते हैं। 

Step 1

सबसे पहले आधार कार्ड (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं। 

Step 2

यहां आपको विंडो खुलते ही आधार ऑनलाइन सर्विस में तीन विकल्प दिखाई देंगे। इनमें सबसे आखिरी वाले Aadhaar Service में तीसरे नंबर पर Lock/Unlock Biometrics का विकल्प होगा। इस पर क्लिक करें।

Step 3

ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया लिंक खुल जाएगा। लिंक खुलते ही आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा। इसे डालने के बाद नीचे आ रहे सेंड OTP पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आधार नंबर के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आ जाएगा। ओटीपी डालते ही आपका अकाउंट Login हो जाएगा।

Step 4 

इसके बाद आपको अपना डेटा लॉक करने के लिए फिर से सिक्योरिटी कोड डालकर Enable पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करते ही आपके पास 'Congratulation! Your Biometrics Is Locked' लिखा मैसेज आ आएगा।

Unlock करने के लिए दोहराएं ये प्रोसेस

अपने Aadhaar को अनलॉक करने के लिए आपको ऊपर दिए गए स्टेप्स को दोहराना होगा, जिसके बाद आपको पास Enable और Disable का ऑप्शन आएगा। इसमें जैसे ही सिक्योरिटी कोड डालकर उस पर क्लिक करेंगे आपका डेटा अनलॉक हो जाएगा।

SMS से भी लगा सकते हैं Lock

ग्राहक ऑफ लाइन भी अपने आधार पर लॉक लगा सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI के दिए गए नंबर 1947 पर SMS करना होगा। SMS में ‘GETOTP’ लिखकर स्पेस दें और अपने आधार का आखिरा 4 नंबर लिखकर 1947 पर भेजना होगा। इसके बाद UIDAI आपके आधार को Lock कर देगा और आपको इसका SMS भी मिल जाएगा। Unlock करने के लिए भी यही प्रोसेस दोहराना होगा।

वर्चुअल आईडी बिना नहीं होगा लॉक

हालांकि, आधार को आप तब तक लॉक नहीं कर सकते हैं जबतक वर्चुअल आईडी हासिल नहीं करते हैं। यह 16 अंकों का एक नंबर है जिसे आप यूआईडीएआई (Uidai) की वेबसाइट या एसएमएस के जरिए कुछ जरूरी सूचना देकर हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा