1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. mAadhaar के नए अपडेट में आए ये खास 35 फीचर, लेकिन हटानी होगी पुरानी App

mAadhaar के नए अपडेट में आए ये खास 35 फीचर, लेकिन हटानी होगी पुरानी App

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 09, 2021 11:27 am IST,  Updated : Jun 09, 2021 11:27 am IST

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एमआधार ऐप (mAadhaar App) का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है।

mAadhaar के नए अपडेट में आए...- India TV Hindi
mAadhaar के नए अपडेट में आए ये खास 35 फीचर, लेकिन हटानी होगी पुरानी एप

आपको घर खरीदना हो या मोबाइल सिम, टैक्स रिटर्न दाखिल करना हो या पासपोर्ट बनवाना हो, या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो। आधार का 12 अंको का यूनिक आईडी नंबर आपकी कई मुश्किलों की चाबी है। दूसरे शब्दों में कहें तो आपका आधार कार्ड आज आपका सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। टेक्नोलॉजी के जमाने में अब आपको हर जगह आधार कार्ड कैरी करने की जरूरत नहीं है। अब आप mAadhaar App के साथ अपने मोबाइल में ही आधार को कैरी कर सकते हैं। 

अब ग्राहकों की सुविधा के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एमआधार ऐप (mAadhaar App) का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी जानकारी UIDAI ने ट्वीट कर दी है। इस ऐप को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं और Aadhaar कार्ड से जुड़ी 35 सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं।

पुराने वर्जन को कर दें अनइंस्टॉल

UIDAI ने अपने ट्वीट में बताया कि अब आप नई और अपडेट की गई सुविधाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए mAadhaar ऐप का नया वर्जन डाउनलोड करें। वहीं, UIDAI ने कहा कि आप पहले से इंस्टॉल किए गए किसी भी वर्जन को अनइंस्टॉल कर दें। UIDAI के मुताबिक, नए वर्जन पर आधार कार्डधारक 35 से ज्यादा सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं।

मिलेंगी ये सेवाएं

अपडेट वर्जन ऐप में आधार को डाउनलोड करना, ऑफलाइन ई-केवाईसी डाउनलोड, क्यूआर कोड दिखाना या स्कैन करना, री-प्रिंट के लिए ऑर्डर करने, एड्रेस अपडेट, आधार का वेरीफिकेशन, मेल या ईमेल का वेरीफिकेशन, यूआईडी या ईआईडी प्राप्त करना और एड्रेस वैलिडेशन लेटर के लिए रिक्वेस्ट भेजने जैसी सर्विसेज शामिल हैं.

घर बैठे Aadhaar में बदलें पता

आधार आपका एक वैध एड्रेस प्रूफ भी है। आप यदि मकान या शहर बदल रहे हैं तो आपको अपना एड्रेस चेंज करवाना बेहद जरूरी है। अगर आप आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट या बदलवाना चाहते हैं तो आपके पास अभी तक एक मात्र विकल्प आधार केंद्र होता था। लेकिन अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। अब घर बैठे ही आप mAadhaar ऐप से अपना पता अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप तरीका, जिसके माध्यम से आप आसानी से घर बैठे आधार में अपना एड्रेस बदलवा सकते हैं। 

जानिए कैसे उपयोग करें mAadhaar ऐप

  1. सबसे पहले आप फोन में mAadhaar ऐप डाउनलोड कर लें। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर फ्री में उपलब्ध है।
  2. mAadhaar ऐप पर Welcome to mAadhaar लिखा आएगा।
  3. यहां आपसे अपनी भाषा चुने के लिए विकल्प दिए जाएंगे। आप अपने पसंद की भाषा चुन सके हैं। 
  4. अब आधार में रजिस्टर मोबाइल नंबर डालें और Next पर क्लिक कर दें।
  5. अब आपके नंबर पर एक OTP आएगा, OTP डालने के बाद Submit पर क्लिक कर दें।
  6. अब आपको Register my Aadhaar पर क्लिक करना होगा। 
  7. आपको 4 डिजिट का पिन एंटर करना होगा। पिन कंफर्म होने के बाद आधार नंबर मांगा जाएगा।
  8. अब फिर से आपके नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालने के बाद Verify कर दें। 

घर बैठे आधार में पता बदलवाने का आसान तरीका :

  1. पता अपडेट करने के लिए आपको Services पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Update Address Online पर टच करें।
  2. यहां आधार नंबर डालने के बाद Security captcha डालें और Request OTP पर टैप कर दें।
  3. अब फिर से एक OTP आपके नंबर पर आएगा। OTP डालने के बाद Verify कर दें।
  4. यहां आपसे एड्रेस अपडेट करने का तरीका पूछा जाएगा। आपको via Address Proof और via Secret Code का विकल्प मिलेगा। 
  5. आप via Address Proof पर टैप कर दें। अब आपको अपनी एड्रेस डिटेल भरनी होगी। 
  6. इसके बाद एड्रेस प्रूफ मांगा जाएगा जिसे स्कैन करके जमा कर दें। 
  7. अब Verify के बटन पर क्लिक कर दें।
  8. कुछ दिनों में आपके आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट होकर नया आधार कार्ड आपके पास आ जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा