1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. वोडाफोन ने लॉन्‍च किया 21 रुपए वाला प्रीपेड प्‍लान, इसमें मिलेगा आपको अनलिमिटेड डाटा

वोडाफोन ने लॉन्‍च किया 21 रुपए वाला प्रीपेड प्‍लान, इसमें मिलेगा आपको अनलिमिटेड डाटा

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 17, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Mar 17, 2018 02:45 pm IST

रिलायंस जियो को टक्‍कर देने के लिए वोडाफोन ने आज एक नया प्रीपेड प्‍लान लॉन्‍च किया है। इस प्‍लान की वैलेडिटी एक दिन है और इसमें एक घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी/4जी डाटा उपलब्‍ध कराया जा रहा है।

vodafone - India TV Hindi
vodafone

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो को टक्‍कर देने के लिए वोडाफोन ने आज एक नया प्रीपेड प्‍लान लॉन्‍च किया है। इस प्‍लान की वैलेडिटी एक दिन है और इसमें एक घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी/4जी डाटा उपलब्‍ध कराया जा रहा है।

वोडाफोन के इस नए प्रीपेड प्‍लान की कीमत 21 रुपए है और यह जियो के 19 रुपए वाले पैक को कड़ी टक्‍कर देगा, जिसमें यूजर्स को 150 एमबी 4जी डाटा ही मिलता है, हालांकि जियो के इस प्‍लान की वैलेडिटी भी एक दिन की है। जियो के इस प्‍लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, फ्री एसएमएस और जियो एप्‍स का सब्‍सक्रिप्‍शन भी मिलता है।  

वोडाफोन के इस नए प्रीपेड प्‍लान को ऐसे लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कम समय के लिए अधिक डाटा चाहते हैं। वहीं जियो का 19 रुपए वाला प्‍लान ऐसे लोगों के लिए है जो डाटा के बजाये पूरे दिन वॉयस और मैसेज सर्विस का इस्‍तेमाल करना चाहते हैं।

एयरटेल भी एक दिन की वैलेडिटी के साथ 1जीबी 3जी/4जी डाटा वाला प्‍लान ऑफर करती है। एयरटेल का यह प्‍लान 49 रुपए में आता है। वोडाफोन ने हाल ही में 299 रुपए का प्रीपेड प्‍लान भी लॉन्‍च किया है, जिसमें 1जीबी 2जी डाटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस डेली और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी, रोमिंग) मिलता है। इस पैक की वैधता अवधि 56 दिन है। यह प्‍लान केवल मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ सर्कल के लिए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा