1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. SBI ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, BHIM के जरिए बिजली, पानी या गैस के बिल पर मिल रहे हैं 100 रुपए वापस

SBI ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, BHIM के जरिए बिजली, पानी या गैस के बिल पर मिल रहे हैं 100 रुपए वापस

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 23, 2018 11:55 am IST,  Updated : Jul 23, 2018 11:55 am IST

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, बैंक अपने ग्राहकों के लिए महीने के आखिर की Bill Sale लेकर आया है। इस सेल के तहत BHIM एप के जरिए बिजली, पानी, टेलिफोन, गैस या किसी दूसरे युटिलिटी बिल का भुगतान किया जाता है तो ग्राहक को अधिकतम 100 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

With BHIM SBI Pay get Rs 100 Cashback on your utility bill payments- India TV Hindi
With BHIM SBI Pay get Rs 100 Cashback on your utility bill payments

नई दिल्ली। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, बैंक अपने ग्राहकों के लिए महीने के आखिर की Bill Sale लेकर आया है। इस सेल के तहत BHIM एप के जरिए बिजली, पानी, टेलिफोन, गैस या किसी दूसरे युटिलिटी बिल का भुगतान किया जाता है तो ग्राहक को अधिकतम 100 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

बैंक के ट्विटर हेंडल के जरिए दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऑफर का लाभ तभी उठाया जा सकता है जब SBI ग्राहक BHIM एप (BHIM SIP Pay) के जरिए 24 और 25 जुलाई के दौरान बिल का भुगतान करेंगे। बैंक ने इस ऑफर के लिए कुछेक नियम और शर्तें भी रखी हैं जिनकी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर दी गई है।

SBI की तरफ से इसके अलावा 31 जुलाई तक Rainy Recharge Sale का आयोजन भी किया जा रहा है जिसके तहत प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज और डीटीएच रीचार्ज पर भी ऑफर दिया जा रहा है। इन ऑफर्स की जानकारी बैंक की वेबसाइट पर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा