1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Amazon, Flipkart के बाद Xiaomi ने भी शुरू की इंडिपेंडेंस डे सेल, स्‍मार्टफोन्‍स पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट

Amazon, Flipkart के बाद Xiaomi ने भी शुरू की इंडिपेंडेंस डे सेल, स्‍मार्टफोन्‍स पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 09, 2018 02:04 pm IST,  Updated : Aug 09, 2018 02:04 pm IST

Amazon, Flipkart, Paytmmall और Vivo के बाद अब Xiaomi ने भी इंडिपेंडेंस डे सेल का ऐलान किया है। इस सेल में Xiaomi के विभिन्‍न प्रोडक्‍ट्स पर आकर्षक डिस्‍काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं।

Xiaomi Independence Day Sale- India TV Hindi
Xiaomi Independence Day Sale

नई दिल्‍ली। Amazon, Flipkart, Paytmmall और Vivo के बाद अब Xiaomi ने भी इंडिपेंडेंस डे सेल का ऐलान किया है। इस सेल में Xiaomi के विभिन्‍न प्रोडक्‍ट्स पर आकर्षक डिस्‍काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। Xiaomi की यह सेल 12 अगस्‍त तक चलेगी। अगर आप किसी प्रोडक्‍ट की खरीदारी Paytm से करते हैं तो आपको 10% का कैशबैक भी मिलेगा जो अधिकतम 150 रुपए तक हो सकता है।

अगर आप Mi Mix 2 स्‍मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। इस स्‍मार्टफोन पर इंडिपेंडेंस डे सेल के दौरान 5,000 रुपए की छूट दी जा रही है। छूट के बाद Mi Mix 2 की कीमत 24,999 रुपए है। इस स्‍मार्टफोन में 6GB रैम और 128 GB इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है। इसके अलावा, Mi Max 2 पर 1,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।

अगर आप mi.com पर जाकर Xiaomi के प्रोडक्‍ट की खरीदारी के लिए मोबिक्विक का इस्‍तेमाल करते हैं तो आपको सुपर कैशबैक का लाभ मिलेगा। यह लाभ अधिकतम 2000 रुपए का होगा। Xiaomi के इस सेल में Redmi Note 5 Pro, Mi TV की ओपन सेल भी होगी। Xiaomi के Mi बैंड 2 पर 200 रुपए की छूट दी जा रही है। डिस्‍काउंट के बाद इसकी कीमत 1,599 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा