1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 14 घंटे तक बंद रहेंगी Aadhaar की ऑनलाइन सेवाएं, जल्द निपटा लें जरूरी काम

14 घंटे तक बंद रहेंगी Aadhaar की ऑनलाइन सेवाएं, जल्द निपटा लें जरूरी काम

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 25, 2026 12:53 pm IST,  Updated : Jul 25, 2026 12:53 pm IST

आधार मोबाइल ऐप की मदद से कई तरह की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

aadhaar, aadhaar online services, uidai, download aadhaar- India TV Hindi
14 घंटे तक बंद रहेंगी Aadhaar की ऑनलाइन सेवाएं Image Source : UIDAI

आधार ने ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। आधार ने 24 जुलाई को भेजे एक नोटिफिकेशन में बताया कि 25 जुलाई को आधार की ऑनलाइन सेवाएं अस्थाई तौर पर बंद रहेंगी। अगर आपको भी आज आधार से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो आपके पास शाम 7 बजे तक का समय है।

कब से लेकर कब तक बंद रहेंगी आधार की ऑनलाइन सेवाएं

आधार द्वारा भेजे गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, एजेंसी के पूरे सिस्टम का मेनटेनेंस किया जाना है। इस मेनटेनेंस की वजह से शनिवार, 25 जुलाई को शाम 7.00 बजे से लेकर 26 जुलाई को सुबह 9.00 बजे तक आधार की सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान, आधार मोबाइल ऐप के साथ-साथ आधार की वेबसाइट पर भी किसी तरह की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

आधार मोबाइल ऐप पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं

आधार मोबाइल ऐप की मदद से कई तरह की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। आधार मोबाइल ऐप पर आप अपने आधार को शेयर कर सकते हैं, आधार डाउनलोड कर सकते हैं, बायोमेट्रिक्स को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इस मोबाइल ऐप की मदद से अपने आधार में दर्ज मोबाइल नंबर, घर का पता, ईमेल एड्रेस भी अपडेट कर सकते हैं। 

मोबाइल ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है ऑफलाइन ईकेवाईसी

आधार ऐप से क्यूआर कोड के जरिए कॉन्टैक्ट शेयर कर सकते हैं और कॉन्टैक्ट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इस ऐप की मदद से ऑफलाइन ईकेवाईसी भी डाउनलोड कर सकते हैं। अपना नजदीकी आधार सेंटर ढूंढने के साथ ही, आप आधार सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट के लिए बुकिंग भी कर सकते हैं। 

आधार ऐप पर अपलोड कर सकते हैं पूरी फैमिली के आधार

इसके अलावा, आप आधार मोबाइल ऐप पर अपनी पूरी फैमिली के आधार अपलोड कर सकते हैं और सभी सदस्यों के लिए इन सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। मोबाइल ऐप पर आप अधिकतम 5 सदस्यों के आधार जोड़ सकते हैं।

वेबसाइट पर भी उपलब्ध है सभी सेवाएं

बताते चलें कि मोबाइल ऐप के अलावा, आप आधार की वेबसाइट पर भी ये सभी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। आधार की वेबसाइट पर आप प्लास्टिक आधार कार्ड भी ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा, आप बायोमेट्रिक्स अपडेट करने के लिए अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी कोर्ट से बड़ा झटका, H-1B Visa पर 1 लाख डॉलर की फीस से जुड़ा है मामला- भारतीयों के लिए बड़ी राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा