1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Bank Holiday 23 August: आज बैंकों की छुट्टी है या नहीं? जानें कैसे होगा आपका काम

Bank Holiday 23 August: आज बैंकों की छुट्टी है या नहीं? जानें कैसे होगा आपका काम

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 23, 2025 11:10 am IST,  Updated : Aug 23, 2025 11:10 am IST

आरबीआई के नियमों के मुताबिक, देशभर के सभी बैंकों की प्रत्येक रविवार के अलावा, महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है।

bank holiday, bank holidays, bank holidays in august, bank holidays in august 2025, bank holidays in- India TV Hindi
ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध Image Source : PTI

Bank Holiday 23 August: बैंक हमारी जिंदगी का एक बहुत अहम हिस्सा बन चुके हैं। डिजिटल बैंकिंग शुरू होने के बाद बेशक बैंकों में आना-जाना कम हो गया है लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज भी ऐसे कई काम हैं, जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। अगर आप भी आज किसी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, प्रत्येक शनिवार को ग्राहकों के मन ये सवाल आता है कि आज बैंक हैं या नहीं। बताते चलें कि आज 23 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है। ऐसे में आज देशभर के सभी बैंकों की छुट्टी है।

बैंक बंद होने की वजह से अटक जाते हैं ये जरूरी काम

आरबीआई के नियमों के मुताबिक, देशभर के सभी बैंकों की प्रत्येक रविवार के अलावा, महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। ऐसे में आज पूरे देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद होने की वजह से कैश डिपॉजिट, चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट या पासबुक अपडेट कराने जैसी सुविधाएं नहीं मिल सकती हैं, क्योंकि ये सारे काम बैंक खुलने पर ब्रांच जाकर ही हो सकते हैं। लेकिन, बैंकों की छुट्टी रहने के बावजूद तमाम ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग सुविधाएं जारी रहती हैं और ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने वो सभी काम ऑनलाइन निपटा सकते हैं, जो उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

बैंक बंद होने पर ग्राहक NEFT, RTGS, IMPS के जरिए ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। खाते में उपलब्ध बैलेंस देख सकते हैं, ऑनलाइन एफडी खाते खोल सकते हैं। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड बिल की पेमेंट, लोन की EMI भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यूपीआई के जरिए भी पैसों का लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।

अगस्त में बाकी हैं बैंकों की कई छुट्टियां

अगस्त महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिनों का समय बच गया है। हालांकि, इस महीने में अभी बैंकों की कई छुट्टियां आनी बाकी हैं। शनिवार, 23 अगस्त के अलावा रविवार, 24 अगस्त को भी देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद, 25 अगस्त को असम में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की छुट्टी रहेगी। असम में 25 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि मनाई जाएगी, इसलिए उस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। आखिर में 31 अगस्त को रविवार की वजह से देशभर के सारे बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा