1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बैंक झट से देंगे ज्यादा अमाउंट का Personal loan, लेकिन माता-पिता या पति-पत्नी का साथ होना जरूरी

बैंक झट से देंगे ज्यादा अमाउंट का Personal loan, लेकिन माता-पिता या पति-पत्नी का साथ होना जरूरी

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Oct 11, 2023 01:33 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 01:33 pm IST

पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय ब्यार दर, प्रोसेसिंग फीस, समयसीमा आदि का ख्याल रखें। इसके अलावा बैंक से यह भी पता करें कि अगर आप प्रीमेंट करते हैं तो क्या चार्ज देना होगा। बैंक आपको रिड्यूसिंग और फ्लैट इंटरेस्ट पर ब्याज दे रहा है। अगर रिड्यूसिंग पर दे रहा है तो अच्छी बचत होगी।

Get personal loan instant - India TV Hindi
पर्सनल लोन तुरंत पाने के टिप्स Image Source : FILE

त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसें में अगर आप अपनी कोई बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए बैंक से पर्सनल लोन लेना चाहते हैं लेकिन बैंक यह कह कर मना कर रहा है कि आपकी आय कम है। इसलिए हम आपको इतने बड़े अकाउंट का पर्सनल लोन नहीं दे सकते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ज्वाइंट पर्सनल लोन लेकर आसानी से अपने सपने पूरे कर सकते हैं। दरअसल, बैंक से पर्सनल लोन के लिए अकेले या जॉइंट रूप सेआवेदन किया जा सकता है। सह–आवेदक को आपके पति या पत्नी या माता–पिता या परिवार का सदस्य होना चाहिए। ऐसा कर आप आसानी से ज्यादा अमाउंट का पर्सनल लोन बैंक से ले सकते हैं। हालांकि, ज्वाइंट पर्सनल लोन का आवेदन से पहले यह जरूर देखें कि co-applicant का क्रेडिट स्कोर बेहतर हो। अगर क्रेडिट स्कोर खराब होगा तो बैंक लोन देने से मना कर सकते हैं। 

कौन–कौन से पेपर की जरूरत होगी 

अगर आप सैलरी पेशा हैं तो बहुत सारे बैंक सिर्फ सैलरी प्रूफ लेकर लोन दे देते हैं। अगर आप बैंक के पहले से कस्टमर हैं तो केवाईसी की जरूरत नहीं होती है। अगर आप किसी नए बैंक से लोन लेने जा रहे हैं तो आपको आय प्रमाण पत्र, पता प्रमाण, पहचान प्रमाण , बैंक/NBFC के अनुसार डिग्री/लाइसेंस आदि देना होता है। 

कम ब्याज दरों पर कैसे पाएं पर्सनल लोन 

अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक है तो अधिकांश बैंक/NBFC  ब्याज दरों पर पर्सनल लोन दे सकते हैं। वहीं, जिस बैंक में आपका खाता है, उस बैंक से लोन लेने पर आपको कम ब्याज देना होता है। त्योहारी सीजन के दौरान विभिन्न बैंक/NBFC स्पेशल ऑफर लेकर आते हैं। इस मौके का फायदा उठाकर आप सस्ता लोन प्राप्त कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा