1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 2021 के सिर्फ 7 महीनों में बाजार में आए 61 IPO, वित्त मंत्री ने बताया कंपनियों ने की कितनी कमाई

2021 के सिर्फ 7 महीनों में बाजार में आए 61 IPO, वित्त मंत्री ने बताया कंपनियों ने की कितनी कमाई

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 06, 2021 04:59 pm IST,  Updated : Dec 06, 2021 04:59 pm IST

वित्त वर्ष 2021-22 में अक्टूबर महीने तक जो 61 कंपनियां आईपीओ लेकर आईं, उनमें 34 लघु एवं मध्यम उपक्रम (एसएमई) थे।

2021 के सिर्फ 7 महीनों में...- India TV Hindi
2021 के सिर्फ 7 महीनों में बाजार में आए 61 IPO, वित्त मंत्री ने बताया कंपनियों ने की कितनी कमाई 

Highlights

  • अक्टूबर महीने तक ही बाजार में 61 कंपनियां आईपीओ लेकर चुकी थीं
  • 61 आईपीओ में 34 लघु एवं मध्यम उपक्रम (एसएमई) थे
  • मात्र दिसंबर महीने में ही शेयर बाजार में 10 आईपीओ आने वाले हैं

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार इस साल आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO)से गुलजार रहा है। इस वित्त वर्ष में मात्र 7 महीनों में ही शेयर बाजार ने पिछले साल का आंकड़ा पार कर लिया है। मात्र दिसंबर महीने में ही शेयर बाजार में 10 आईपीओ आने वाले हैं। आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ अक्टूबर महीने तक ही बाजार में 61 कंपनियां आईपीओ लेकर चुकी थीं। इसके तरिए 52,759 करोड़ रुपये बाजार से जुटाए गए। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में अक्टूबर महीने तक जो 61 कंपनियां आईपीओ लेकर आईं, उनमें 34 लघु एवं मध्यम उपक्रम (एसएमई) थे। सीतारमण ने बताया कि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की कई कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए आ रही हैं। 

सीतारमण ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में 56 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए बाजार से 31,060 करोड़ रुपये जुटाए थे और इनमें से 27 कंपनियां एसएमई थीं। वित्त मंत्री ने लिखित उत्तर में कहा कि 61 कंपनियों में से 35 कंपनियों के आईपीओ 100 करोड़ रुपये से कम के थे। इस वित्त वर्ष में आईपीओ लाने वाली कंपनियों में से 10 स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र और छह सीमेंट/निर्माण क्षेत्र की हैं। 

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री ने ‘वन 97 कम्युनिकेशंस’ के आईपीओ को लेकर कहा कि कंपनी को उम्मीद से अधिक सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO