1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. FD Interest: देश के ये पांच बैंक दे रहे हैं 5 साल की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, निवेश से पहले चेक करें इंटरेस्ट रेट

FD Interest: देश के ये पांच बैंक दे रहे हैं 5 साल की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, निवेश से पहले चेक करें इंटरेस्ट रेट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 03, 2022 03:47 pm IST,  Updated : Aug 03, 2022 03:50 pm IST

FD Interest: निवेश करते समय ध्यान रखें कि सभी टेन्योर की एफडी पर ब्याज दर समान नहीं होती है।

FD Interest - India TV Hindi
FD Interest Image Source : INDIA TV

FD Interest: हाल के दिनों में लंबे समय के बाद देश के अधिकांश बैंकों ने जमा पर ब्याज दर में बढ़ोतरी करनी शुरू की है। बैंकों ने ऐसा आरबीआई की ओर से रेपो रेट में वृद्धि के बाद करना शुरू किया है। ऐसे में अगर आप या आपका परिवार Tax छूट के साथ बेहतर रिटर्न के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी में निवेश करने सोच रहे हैं तो हम आपको उन 5 बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो 5 साल की FD पर मौजूदा समय सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

बैंक नाम  ब्याज दर (%) तिमाही चक्रवृद्धि  10 हजार निवेश पर कितना मिलेगा
DCB Bank   6.60%      13872.27 रुपये
RBL Bank    6.55%      13838.20 रुपये
IDFC Bank       6.50%      13804.20 रुपये
Indusind Bank  6.50%  13804.20 रुपये
Karur Vysya Bank  5.90%  13402.36 रुपये

 

सभी टेन्योर की एफडी पर ब्याज दर समान नहीं

निवेश करते समय ध्यान रखें कि सभी टेन्योर की एफडी पर ब्याज दर समान नहीं होती है। अगर आप सबसे लंबी अवधि के विकल्प का चयन कर रहे हैं तो यह नहीं मान लें कि आपको सबसे बेहतर ब्याज मिलेगा। चक्रवृद्धि ब्याज की गणना कर खुद से उस अवधि का चयन करें जिसमें आपको सबसे ज्यादा रिटर्न मिलें। एक नन-क्यूम्यलेटिव  एफडी आपको नियमित रिटर्न देता है। वहीं, क्यूम्यलेटिव एफडी आपको ब्याज राशि जमा करने और इसे अपनी मूल राशि के साथ फिर से निवेश करने की अनुमति देता है। इसलिए, आप अपनी जमा राशि पर और भी अधिक रिटर्न पाते हैं, जो लंबी अवधि के लिए फायदेमंद होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा