1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. होटल की बुकिंग पर 50% से भी अधिक छूट लेने के लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स और ट्रिक्स

होटल की बुकिंग पर 50% से भी अधिक छूट लेने के लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स और ट्रिक्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 11, 2023 08:15 am IST,  Updated : Mar 11, 2023 08:15 am IST

गर्मियों में लोग परिवार के साथ हॉलीडे पर पिकनिक मनाने जाते हैं। ऐसे में उन्हें होटल रूम, रेंटल कार और फ्लाइट या ट्रेन टिकट की बुकिंग करते हैं। 4 ऐसे टिप्स और ट्रिक्स हैं जिसके जरिए होटल की बुकिंग पर 50% से भी अधिक छूट ले सकते हैं। इसके अलावा और भी कई एडिशनल बेनिफिट्स इनमें शामिल हैं।

Tips and tricks for discount on hotel booking- India TV Hindi
सस्ते में होटल बुकिंग के लिए टिप्स और ट्रिक्स Image Source : CANVA

गर्मियों की छुट्टी में लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जाते हैं। अगर कहीं जाने से पहले इसकी प्लानिंग हो तो होटल की बुकिंग पर 50% से भी अधिक छूट लेना आसान है। अधिकतर लोग इसे बुक करने से पहले बंपर डील और डिस्काउंट के ऊपर ध्यान नहीं देते हैं। आप 4 टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो कर पिकनिक पर जाने से पहले ही होटल की बुकिंग पर डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके लिए आपको एडवांस बुकिंग राशि के रूप में कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा कई वेबसाइट्स हैं जिनपर डिस्काउंट ऑफर्स उपलब्ध हैं। 

होटल की बुकिंग पर 50% से भी अधिक छूट लेने के लिए इन वेबसाइट्स पर करें विजिट

होटल की बुकिंग पर 50% से भी अधिक छूट लेने के लिए Skyscanner.co.in पर विजिट करें। इस वेबसाइट पर लगभग सभी मौसम में होटल की बुकिंग पर 35 से 50 परसेंट तक की छूट मिल जाती है। इसके जरिए आप न केवल भारत बल्कि विदेश में भी होटल की बुकिंग कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर आप विदेश में छुट्टियां मनाने जा रहे हैं तो कम कीमत में फ्लाइट की टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन momondo.in वेबसाइट पर विजिट करें। 

होटल बुकिंग पर डिस्काउंट के लिए हेल्प डेस्क पर करें कॉल

होटल बुकिंग पर डिस्काउंट लेने के लिए आप डायरेक्ट हेल्प टेस्ट में कॉल कर उनसे बेहतरीन पैकेज के बारे में जानकारी ले सकते हैं। स्पेशल पैकेज में कई तरह के छूट शामिल होते हैं। इसके अलावा आप वाई-फाई ब्रेकफास्ट और डिनर के सुविधा के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ जिस शहर में आप जाना चाहते हैं ,वहां पहुंचने से पहले होटल की बुकिंग करते हैं तो आपको डिस्काउंट मिल सकता है। आप इसे अलग-अलग वेबसाइट पर विकसित कर कंपेयर भी कर सकेंगे।

ऑक्सीजन में होटल डिस्काउंट में करें बुकिंग

होटल की बुकिंग ऑफ सीजन में डिस्काउंट में कर सकते हैं। वीकेंड के अलावा वीक डेज में इसकी कीमत कम होती है। दरअसल ज्यादातर लोग वीकेंड में ही पिकनिक मनाने जाते हैं इसलिए इस समय इसकी कीमत बढ़ जाती है। सप्ताह के बाकी दिनों में लोगों की कमी होने के कारण आप इसका फायदा उठा सकते हैं। इस तरह आप होटल की बुकिंग 50% डिस्काउंट के साथ कर सकेंगे। इस बुक करने से पहले जरूरी सुविधाओं को जरुर चेक कर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा