1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Gold Rate: सोना चांदी की कीमतों में आज आया बदलाव, जानिए दिल्ली, पटना, लखनऊ, कानपुर में 22 और 24 कैरेट के दाम

Gold Rate: सोना चांदी की कीमतों में आज आया बदलाव, जानिए दिल्ली, पटना, लखनऊ, कानपुर में 22 और 24 कैरेट के दाम

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 23, 2022 10:42 am IST,  Updated : Jun 23, 2022 10:42 am IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 0.2% की गिरावट के साथ 1,832.91 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Gold Price- India TV Hindi
Gold Price Image Source : FILE

Highlights

  • 22 कैरेट सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई
  • 24 कैरेट सोने का भाव भी 230 रुपये की तेजी के साथ 51,990 रुपये पर पहुंचा
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.2% की गिरावट के साथ 1,832.91 डॉलर प्रति औंस पर

Gold Rate:  अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी कीजिए, क्योंकि सोने और चांदी की कीमत में तेजी आ रही है। गुरुवार 23 जून को सोने की कीमतों में फिर से उछाल आया। 22 कैरेट सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि इससे पहले यह 47,450 रुपये थी। इस बीच 24 कैरेट सोने का भाव भी 230 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। 24 कैरेट सोने की कीमत 51,990 रुपये थी, जो इससे पहले 51,760 रुपये थी।

अमेरिका में कमरतोड़ महंगाई खिलाफ अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख की ब्याज दरें आगे भी बढ़ाने के ऐलान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में कमी दर्ज की गई है। हाजिर सोना 0.2% की गिरावट के साथ 1,832.91 डॉलर प्रति औंस पर 0239 GMT था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सोना वायदा 0.2% गिरकर 1,834.30 डॉलर पर आ गया।

जानिए भारत के शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 

  • चेन्नई : 47,700 रुपये
  • मुंबई : 47,650 रुपये
  • दिल्ली : 47,650 रुपये
  • कोलकाता : 47,650 रुपये
  • बेंगलुरु : 47,700 रुपये
  • हैदराबाद : 47,650 रुपये
  • केरल : 47,650 रुपये
  • अहमदाबाद : 47,680 रुपये
  • जयपुर : 47,800 रुपये
  • लखनऊ : 47,800 रुपये
  • पटना : 47,680 रुपये
  • चंडीगढ़ : 47,800 रुपये
  • भुवनेश्वर : 47,650 रुपये

बुधवार को आई थी गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 205 रुपये की गिरावट के साथ 50,487 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जो कीमती धातु की अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के अनुरूप है। पिछले कारोबारी दिन में पीली धातु 50,692 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 926 रुपये की गिरावट के साथ 59,959 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,885 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा