1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Gold rate: सोने का भाव दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, चांदी की चमक भी 307 रुपये बढ़ी

Gold rate: सोने का भाव दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, चांदी की चमक भी 307 रुपये बढ़ी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 05, 2022 03:52 pm IST,  Updated : Jul 05, 2022 03:54 pm IST

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,985 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 52 हजार के अहम स्तर को पार कर गया है।

Gold Rate- India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

Highlights

  • 52,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया सोने का भाव
  • 58,358 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई चांदी 307 रुपये चढ़कर
  • डॉलर के मजबूत और रुपया टूटन का असर सोने के भाव पर

Gold rate: डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में आई सुस्ती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव मंगलवार को 65 रुपये बढ़कर 52,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह सोने का दो महीने का उच्चतम स्तर है। जानकारों के मुताबिक, पीली धातु में आई तेजी के पीछे रुपये की कमजोरी एक अहम वजह रही। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूट गया था। विदेशी कोषों के भारत से निकासी करने से रुपये पर दबाव रहा। 

52 हजार के अहम स्तर के पार सोना 

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,985 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 52 हजार के अहम स्तर को पार कर गया है। सोने की तरह चांदी में भी मजबूती का रुख रहा। चांदी 307 रुपये चढ़कर 58,358 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस पर चांदी 58,051 रुपये प्रति किलो के भाव पर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हल्की कमजोरी के साथ 1,803 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.94 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

रुपया टूटने का असर 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, डॉलर के मजबूत रहने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बड़ी वृद्धि की आशंका को देखते हुए सोने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीचे का रुख रहा। वहीं, मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 98 रुपये की तेजी के साथ 52,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोना 98 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 10,978 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा