1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Gold rate Today: सोने और चांदी की कीमत में आई आज फिर गिरावट, अब इतने पर आया नाया भाव

Gold rate Today: सोने और चांदी की कीमत में आई आज फिर गिरावट, अब इतने पर आया नाया भाव

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 18, 2022 05:28 pm IST,  Updated : Aug 18, 2022 05:28 pm IST

Gold rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 1,763 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 19.67 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

Gold rate today - India TV Hindi
Gold rate today Image Source : FILE

Gold rate Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 32 रुपया टूटकर 52,224 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 52,256 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस दौरान चांदी की कीमत भी 348 रुपये लुढ़़ककर 57,298 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,646 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 1,763 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 19.67 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि की आशंका और मुद्रास्फीतिक चिंताओं को लेकर मिले-जुले वैश्विक संकेतों की वजह से पिछले कुछ सत्रों में सोने की कीमतों में एक सीमित दायरे में घट-बढ़ हुई है।’’

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोना 14 रुपये की तेजी के साथ 51,851 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 14 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,851 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 15,319 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,788.80 रुपये प्रति औंस रह गया।

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 60 रुपये की गिरावट के साथ 57,605 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 60 रुपये यानि 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,605 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 14,963 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20.17 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा