1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Gold rate today: सोने की कीमत गिरकर 9 महीने के निचले स्तर पर पहुंची, चांदी भी धड़ाम

Gold rate today: सोने की कीमत गिरकर 9 महीने के निचले स्तर पर पहुंची, चांदी भी धड़ाम

 Written By: Alok Kumar
 Published : Jul 12, 2022 12:05 pm IST,  Updated : Jul 12, 2022 12:33 pm IST

IIFL सिक्यॉरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने इंडिया टीवी को बताया कि सोना एक बार फिर 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

Gold Rate today- India TV Hindi
Gold Rate today Image Source : FILE

Gold rate today: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना टूटकर 52,335 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमत में यह गिरावट वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले टूटकर 79.58 के अब तक के निचले स्तर पर पहुंचने से हुआ है। एमसीएक्स सोना अगस्त वायदा गिरावट के साथ 50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी वायदा 370 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 56,566 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। वैश्विक बाजारों में, सोना आज नौ महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

वैश्विक बाजार में Gold 9 महीने के निचले स्तर पर 

वैश्विक बाजारों में, सोना आज नौ महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। यह गिरावट अमेरिकी डॉलर 20 साल के उच्च स्तर के पास होने से आया है। सोना हाजिर 1,734.97 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार रहा है। यह 30 सितंबर के बाद का निचला स्तर है। उस समय सोना 1,722.36 डॉलर के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा था। वहीं, चांदी हाजिर 19.14 डॉलर प्रति औंस पर है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने पर दबाव बढ़ेगा। इससे वैश्विक बाजार में कीमतें और कम होंगी। इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिलेगा। सोने की कीमत में और कमी आएगी। 

48,000 हजार तक टूट सकता है सोना 

IIFL सिक्यॉरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने इंडिया टीवी को बताया कि सोना बीयर फेज में आ चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में और बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। मेरा मनना है कि सोना एक बार फिर 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। ऐसे में अगर जल्दबाजी न हो तो थोड़ा इंतजार करना ठीक रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा