1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Gold 70,050 के लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा, जानें अब खरीदें, बेचें या इंतजार करें

Gold 70,050 के लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा, जानें अब खरीदें, बेचें या इंतजार करें

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 05, 2024 07:46 am IST,  Updated : Apr 05, 2024 07:46 am IST

सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि सोना खरीदें, बेचें या इंतजार करें। आइए आपके इन सभी सवालों का जवाब देते हैं।

Gold Price - India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव  70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सोने के भाव में यह तेजी ग्लोबल मार्केट में उछाल और घरेलू मांग बढ़ने के कारण हुआ है। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करते हैं तो अब क्या करें? क्या अभी भी खरीदें या बेचें? या इन दोनों से इतर इंतजार करें? सर्राफा विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी अवधि में सोने का भाव अभी और ऊपर जाएगा। ऐसे में अगर आप लंबी अवधि के लिए सोने के सिक्के या ज्वेलरी खरीदना चाह रहे हैं तो किसी भी गिरावट पर खरीदारी करें। अपना सोना तभी बेचें जब आपको पैसों की जरूरत हो। शादियों के सीजन के कारण सोने के भाव में जल्द कोई बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। 

इस तरह सोने के भाव में आया उछाल 

ग्लोबल मार्केट में सितंबर 2023 में सोने का भाव 1,810 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, उसके बाद  500 डॉलर प्रति औंस की बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले साल इस समय सोने की कीमत 56,000 रुपये से 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच थी। इस साल ब्याज दरों में कभी भी कटौती हो सकती है। ऐसे में सोना और तेजी दिखा सकता है। अगर पिछले साल का रिकॉर्ड देखें तो सोने का भाव डबल से अधिक बढ़ गया है। 

इस कारण सोने के भाव में तेजी 

  1. दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की बड़ी मात्रा में खरीदारी हो रही है। इससे सोने की जबरदस्त मांग है। यह कीमत बढ़ाने का काम कर रहा है। 
  2.  इसराइल, हमास, रूस और यूक्रेन समेत पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से सुरक्षित-निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। ये भी कीमत को ऊपर ले जा रहा है। 
  3. सोने में हालिया तेजी की वजह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल का बयान है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका में  ब्याज दरों में कटौती कभी भी शुरू हो सकती है।
  4. शादियों के सीजन शुरू होने के कारण भारत में सोने की जबरदस्त मांग है। यह भी कीमत बढ़ाने का काम कर रहा है। 
  5. अमेरिकी डॉलर की तुलना में कमजोर रुपया सोने के आयात को महंगा बना दिया है। इससे भी सोने की कीमत बढ़ी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा