1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. LIC की पॉलिसी हो गई है लैप्स? कंपनी ने दिया दोबारा चालू करने का मौका, ये है तरीका

LIC की पॉलिसी हो गई है लैप्स? कंपनी ने दिया दोबारा चालू करने का मौका, ये है तरीका

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Aug 16, 2022 10:00 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 10:00 pm IST

LICने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि ULIP को (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) छोड़कर सभी पॉलिसियों को विशेष अभियान के तहत विलंब शुल्क में छूट के साथ फिर से चालू किया जा सकेगा।

LIC- India TV Hindi
LIC Image Source : FILE

यदि आपने भी बीते समय में LIC की पॉलिसी खरीदी है, और प्रीमियम न भरने के कारण पॉलिसी लैप्स हो गई है तो आपके लिए खास मौका है। सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बंद (लैप्स) हो चुकी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसियों को फिर से चालू करने का मौका देते हुए एक अभियान शुरू किया है। 

LICने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि ULIP को (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) छोड़कर सभी पॉलिसियों को विशेष अभियान के तहत विलंब शुल्क में छूट के साथ फिर से चालू किया जा सकेगा। यह अभियान 17 अगस्त को शुरू होकर 21 अक्टूबर, 2022 तक चलेगा। बयान के अनुसार, यूलिप के अलावा सभी पॉलिसी को पहली प्रीमियम में चूक की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के भीतर कुछ शर्तों के साथ फिर से चालू किया जा सकता है। 

छोटी पॉलिसियों की लेट फीस माफ 

बीमा कंपनी ने कहा कि सूक्ष्म बीमा पॉलिसी के लिए विलंब शुल्क पर 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी, ताकि जोखिम को कवर किया जा सके। यह अभियान उन पॉलिसीधारकों के लाभ के लिए शुरू किया गया है, जो किसी कारण से प्रीमियम का भुगतान करने में सक्षम नहीं थे और उनकी पॉलिसी बंद हो गई थी। 

1 लाख तक की पॉलिसी पर ये रियायत 

एलआईसी के अनुसार, एक लाख रुपये तक के कुल प्रीमियम के लिए विलंब शुल्क में 25 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। छूट की अधिकतम सीमा 2,500 रुपये है। वहीं, एक से तीन लाख रुपये के प्रीमियम के लिए अधिकतम छूट 3,000 रुपये है। इसी तरह, तीन लाख रुपये से अधिक के प्रीमियम पर विलंब शुल्क में अधिकतम 3,500 रुपये की रियायत के साथ 30 प्रतिशत छूट दी जायेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

LIC