1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. जून शुरू होते बैंकों ने दिया तगड़ा झटका, PNB और ICICI सहित इन बैंकों का कर्ज महंगा, जानिए अब कितनी होगी EMI

जून शुरू होते बैंकों ने दिया तगड़ा झटका, PNB और ICICI सहित इन बैंकों का कर्ज महंगा, जानिए अब कितनी होगी EMI

 Published : Jun 02, 2023 02:18 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 02:18 pm IST

जून की शुरुआत होते ही आम लोगों पर महंगे कर्ज की मार पड़ी है। देश के तीन प्रमुख बैंकों ने होम लोन की दरों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है।

Home Loan- India TV Hindi
Home Loan Image Source : FILE

जून की शुरुआत के साथ ही होम लोन लेने वाले ग्राहकों पर महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है। देश के दो प्रमुख बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का फैसला किया है। इसमें देश का प्रमुख सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) तथा बैंक ऑफ इंडिया और निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) शामिल हैं। इन दोनों बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव कर दिया है। 

PNB ने सभी अवधि के लोन में किया बदलाव 

नए बदलावों के तहत पंजाब नेशनल बैंक ने सभी अवधि के बैंक लोन की दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। नई दरें एक जून से लागू हो गई है। पीएनबी ने सभी टेन्योर के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। पीएनबी ने ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद पीएनबी के एक साल के कर्ज के लिए ब्याज दर 8.60 फीसदी , तीन साल के कर्ज की दर 8.90 फीसदी हो गई है। 

ICICI बैंक का लोन महंगा

दूसरी ओर निजी क्षेत्र आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधि की लोन की दरों में बदलाव किया है। इसके तहत आईसीआईसीआई बैंक कुछ टेन्योर के लिए एमसीएलआर में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने 6 महीने और 1 साल के टेन्योर के बीपीएस में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने 6 महीने के कर्ज की दर बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है। वहीं एक साल वाले कर्ज की दर 8.85 फीसदी होगी। 

बैंक ऑफ इंडिया का भी कर्ज महंगा 

बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपने सभी टेन्योर के कर्ज को महंगा कर दिया है। बैंक ने एमसीएलआर दर में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ोतरी के बाद एक साल के कर्ज की ब्याज दर अब 8.65 फीसदी पर पहुंच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा