1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. SBI का किसानों को बड़ा तोहफा, आसान ऋण सुविधा के लिए अडाणी कैपिटल के साथ हाथ मिलाया

SBI का किसानों को बड़ा तोहफा, आसान ऋण सुविधा के लिए अडाणी कैपिटल के साथ हाथ मिलाया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 02, 2021 07:27 pm IST,  Updated : Dec 02, 2021 07:29 pm IST

एसबीआई ने कहा कि यह साझेदारी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि मशीनीकरण को अपनाने में देश के किसानों मदद करेगी।

SBI का किसानों को बड़ा...- India TV Hindi
SBI का किसानों को बड़ा तोहफा, आसान ऋण सुविधा के लिए अडाणी कैपिटल के साथ हाथ मिलाया 

Highlights

  • यह साझेदारी कृषि मशीनीकरण को अपनाने में देश के किसानों मदद करेगी
  • SBI का अडाणी समूह की एनबीएफसी शाखा अडाणी कैपिटल से करार
  • किसानों की आय को दोगुना करने के लिए SBI ने किया करार

नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक ‘भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)’ ने देश में किसानों को ऋण मुहैया कराने के लिए सह-ऋण भागीदार के रूप में अडाणी कैपिटल के साथ हाथ मिलाया है। एसबीआई ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि एसबीआई ने किसानों को ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की खरीद के लिए ऋण प्रदान करने के लिए अडाणी समूह की एनबीएफसी शाखा, अडाणी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (अडाणी कैपिटल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि कृषि कार्यों में दक्षता और फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा सके। 

एसबीआई ने कहा कि यह साझेदारी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि मशीनीकरण को अपनाने में देश के किसानों मदद करेगी। बयान में कहा गया ‘‘एसबीआई सक्रिय रूप से किसानों की आय को दोगुना करने के लिए ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए कृषि मशीनीकरण, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) आदि के वित्तपोषण के लिए कई एनबीएफसी के साथ सह-ऋण के अवसरों की तलाश कर रहा है।’’ 

एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा ने कहा कि इस साझेदारी से एसबीआई के ग्राहक आधार का विस्तार करने के साथ-साथ देश के कृषि क्षेत्र से जुड़ने और भारत की कृषि अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान करने में मदद मिलेगी। खारा ने कहा, ‘‘दूर-दराज के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने और अंतिम छोर तक बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने के लिए हम और एनबीएफसी के साथ काम करना जारी रखेंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

SBI