1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. आज किस बात की छुट्टी है? स्कूल, बैंक, सरकारी दफ्तर सब बंद हैं

आज किस बात की छुट्टी है? स्कूल, बैंक, सरकारी दफ्तर सब बंद हैं

 Published : Sep 05, 2025 08:09 am IST,  Updated : Sep 05, 2025 08:29 am IST

5 सितंबर 2025 को देश के कई राज्यों में ईद-ए-मिलाद और थिरुवोणम त्योहारों के कारण स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद हैं। आरबीआई के मुताबिक, प्रमुख शहरों में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है।

September 5 2025 holiday, Eid-e-Milad holiday India- India TV Hindi
आज देश के कई राज्यों में सरकारी एवं निजी संस्थानों में छुट्टी है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: 5 सितंबर 2025 को देश के कई राज्यों में स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह छुट्टी दो प्रमुख त्योहारों—ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और थिरुवोणम के कारण घोषित की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्पाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

आज स्कूलों और दफ्तरों में क्यों है छुट्टी?

ईद-ए-मिलाद, पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसके कारण कई राज्यों में स्कूल और बैंक बंद रहेंगे। वहीं, केरल में थिरुवोणम का पर्व मनाया जा रहा है, जो ओणम उत्सव का हिस्सा है। इन त्योहारों के चलते गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में शैक्षणिक संस्थान, बैंकिंग सेवाएं और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

अपने शहर में छुट्टी का पता लगा लें

यदि आप आज बैंक या सरकारी दफ्तर से संबंधित कोई काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर में छुट्टी की स्थिति की पुष्टि कर लें। ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं उपलब्ध रह सकती हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से बैंक शाखाओं में कोई काम नहीं होगा। आज तमाम राज्यों में स्कूल भी बंद रहेंगे इसलिए बच्चों के साथ भी अच्छा वक्त बिताया जा सकता है। सभी को चाहिए कि अपने शहर में छुट्टी की स्थिति जांच लें और अपनी योजनाएं उसी के अनुसार बनाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा