1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 3 साल की FD पर ये बैंक दे रहे 7.75% तक ब्याज, निवेश का शानदार मौका

3 साल की FD पर ये बैंक दे रहे 7.75% तक ब्याज, निवेश का शानदार मौका

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 03, 2025 11:33 am IST,  Updated : May 03, 2025 11:34 am IST

अगर आप एफडी कराने की तैयारी में हैं तो हम आपको कुछ बैंकों के बारे में बता रहे हैं। ये बैंक 3 साल की एफडी पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं।

FD- India TV Hindi
एफडी Image Source : FILE

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद से अधिकांश भारतीय सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में कटौती की है। इससे एफडी में निवेश करने वाले निवेशकों को झटका लगा है। सबसे ज्यादा असर वरिष्ठ नागरिकों को हुआ है जो स्थिर आय के लिए एफडी पर निर्भर हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि एफडी कराने वालों के लिए विकल्प खत्म गया है। अभी भी कई बैंक एफडी पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं। हम आपको उन्हीं बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो 3 साल की एफडी पर 7.75% तक ब्याज दे रहे हैं। 

केनरा बैंक

केनरा बैंक 3 साल की एफडी पर आम लोगों को 7.2 प्रतिशत की  दर से ब्याज दे रहा है। अगर कोई निवेशक 1 लाख रुपये 3 साल के लिए निवेश करेगा तो उसे मैच्योरिटी पर 1.24 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.7 प्रतिशत की दर से ब्याज प्रदान कर रहा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को 1 लाख रुपये का निवेश 3 साल बाद बढ़ाकर 1.26 लाख रुपये हो जाएगा। 

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल की एफडी पर आम लोगों को 7.75 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। अगर आप इसमें 1 लाख रुपये निवेश करेंगे तो मैच्योरिटी पर 1.26 लाख रुपये मिलेंगे। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। ऐसे में 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1.28 लाख रुपये हो जाएगा। 

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल की एफडी पर आम जनता को 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। अगर आप 1 लाख रुपये निवेश करेंगे तो वह 3 साल बाद बढ़कर 1.25 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 8 प्रतिशत है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा 3 साल की एफडी पर आम जनता को 7.15 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। ऐसे में 1 लाख रुपये का निवेश 3 साल बाद बढ़कर 1.24 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.65 प्रतिशत है। वहीं, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक आम लोगों को 3 साल की एफडी पर 6.9 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहे हैं। 

एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक आम जनता को 3 साल की एफडी पर 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहे हैं। इन बैंकों में 1 लाख रुपये निवेश करने पर मैच्योरिटी पर 1.22 लाख रुपये मिलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा