1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 20वीं किस्त के पैसे, कैसे चेक करें अपना नाम

PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 20वीं किस्त के पैसे, कैसे चेक करें अपना नाम

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 17, 2025 11:46 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 11:46 pm IST

भारत सरकार पूरे देश के पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। किसानों को ये 6000 रुपये प्रत्येक 4 महीने पर 2000 2000 रुपये की 3 किस्तों के रूप में दिए जाते हैं।

PM Kisan, PM Kisan Yojana, pradhan mantri kisan samman nidhi, 20th installment, 20th installment of - India TV Hindi
पीएम किसान योजना के तहत कितने रुपये देती है सरकार Image Source : FREEPIK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद करना है, ताकि किसानों का खर्च कम हो सके और उनकी कमाई में बढ़ोतरी हो सके। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार 24 फरवरी, 2025 को अपने बिहार दौरे पर पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। अब देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

पीएम किसान योजना के तहत कितने रुपये देती है सरकार

भारत सरकार पूरे देश के पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद करती है। किसानों को ये 6000 रुपये प्रत्येक 4 महीने पर 2000 2000 रुपये की 3 किस्तों के रूप में दिए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त शुक्रवार, 20 जून को जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं की गई है। 20वीं किस्त जारी होने से पहले इसकी घोषणा कर दी जाएगी। 

ईकेवाईसी नहीं है तो खाते में नहीं आएंगे पैसे

इस सरकारी योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार अप्रैल जुलाई, अगस्त नवंबर और दिसंबर मार्च के दौरान पैसे मिलते हैं। योजना के तहत मिलने वाले पैसे सीधे किसान के बैंक खाते में जमा कर दिए जाते हैं। पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए पंजीकृत किसानों को ओटीपी आधारित ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है।

पीएम किसान की लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट   https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब 'Beneficiary List' लिखे बड़े से बॉक्स पर क्लिक करें।
  • अब अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें और Get Report पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आ जाएगी।
  • पीएम मोदी ने फरवरी 2019 में शुरू की थी योजना
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा