1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. क्यों रेंट पर AC लेना है फायदेमंद? जानें किराया और सर्विसिंग से जुड़ी खास बातें

क्यों रेंट पर AC लेना है फायदेमंद? जानें किराया और सर्विसिंग से जुड़ी खास बातें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 18, 2023 07:45 am IST,  Updated : Mar 18, 2023 07:45 am IST

AC खरीदने के बाद आपको इसकी मेंटनेंस और सर्विसिंग पर भी चार्ज देना होता है। फिर जब आप मकान बदलते हैं तो AC को शिफ्ट कराने के लिए भी बहुत पैसा खर्च करना पड़ता है। जबरि अगर आप एयरकंडीशन खरीदने की बजाए इसे किराये पर घर ले आएं तो यह ज्यादा सुविधाजनक और सस्ता सौदा हो सकता है।

Why AC on rent could be profitable for you- India TV Hindi
रेंट पर ले सकते हैं एसी, जानिए किराया और सर्विसिंग के बारे में यहां Image Source : CANVA

AC on rent: अगर आप किराये के मकान में रहते हैं और गर्मियों में AC लगवाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बड़ी काम की हो सकती है। AC खरीदने के बाद आपको इसकी मेंटनेंस और सर्विसिंग पर भी चार्ज देना होता है। फिर जब आप मकान बदलते हैं तो AC को शिफ्ट कराने के लिए भी बहुत पैसा खर्च करना पड़ता है। जबरि अगर आप एयरकंडीशन खरीदने की बजाए इसे किराये पर घर ले आएं तो यह ज्यादा सुविधाजनक और सस्ता सौदा हो सकता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं

दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े शहरों में कई कंपनियों रेट पर AC लगाती हैं। इन कंपनियों का न केवल किराया बजट में होता है, बल्कि आप सर्विसिंग और मेंटनेंस के खर्चे से भी बच जाते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी कंपनियां और एसी लगाने के लिए यह कितना किराया वसूलती हैं।

रेंटोमोजो

यह कंपनी लगभग सभी बड़े शहरों में AC लगाती हैं। इसका हर महीने किराया तकरीबन 15,00 रुपये होता है। यह 800 से 1,000 रुपये तक इंस्टॉलेशन चार्ज लेती है। जबकि सर्विस लेने के लिए आपको करीब 2,000 रुपये जमा करवाने होते हैं, जो कि रिफंडेबल हैं।

सिटीफर्निश

दूसरी कंपनी है सिटीफर्निश जो दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में एसी लगाने की सर्विस दे रही है। कंपनी एक टन का एसी लगाने के लिए करीब 1,100 रुपये लेती है और इसका इंस्टॉलेशन चार्ज लगभग 1,000 रुपये होता है। इसे लगवाने के लिए आपको करीब 2,500 रुपये जमा करवाने होते हैं, जो रिफंडेबल होते है।

फेयरेंट

फेयरेंट कंपनी भी लोगों को किराये पर एसी देने का काम करती है। यहां आपको 1.5 टन का विंडो एसी करीब 1,400 रुपए प्रतिमाह किराये पर मिल जाएगा। इसमें इंस्टॉलेशन चार्ज फ्री रहता है। कंपनी मेंटनेंस और सर्विसिंग की सुविधा भी मुफ्त में देती है।

रेंटलोको

रेंटलोको नाम की यह कंपनी आपको करीब 1,300 प्रतिमाह के हिसाब से विंडो एसी लगाकर देती है। जबकि स्पलिट एसी के लिए आपको करीब 1,600 रुपये हर महीने खर्च करने होंगे। 1.5 टन विंडो एसी के लिए आपको करीब 1,400 रुपये  देने होंगे। कंपनी की तरफ से एसी की सर्विसिंग और मेंटनेंस फ्री रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा