1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. जानिए दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों के नाम, जानिए क्या बनाता है इन्हें धनी

जानिए दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों के नाम, जानिए क्या बनाता है इन्हें धनी

 Published : May 20, 2016 02:55 pm IST,  Updated : May 20, 2016 02:56 pm IST

Here is the list of 10 most richest countries in the world. the list is based on PPP or per capita income of the people in that particular country.

Richest Countries: जानिए दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों के नाम, जानिए क्या बनाता है इन्हें धनी- India TV Hindi
Richest Countries: जानिए दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों के नाम, जानिए क्या बनाता है इन्हें धनी

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर देश (Richest countries) का नाम सुनते ही आपके मन में निश्चित तौर पर अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी या जापान जैसे देशों के नाम आते होंगे। लेकिन वास्तव में आप को जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के कई ऐसे छोटे देश हैं जो रईस देशों की सूची में अव्वल हैं। पर्चेसिंग पावर पैरिटी के आधार पर दुनिया के अमीर देशों की सूची तैयार की गई है। इंडिया टीवी पैसा आज आपको दुनिया के सबसे धनी 10 देशों के बारे में बताने जा रहा है।

1. कतर

दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की सूची में पहला नाम कतर का है। यहां की प्रति व्यक्ति आय करीब 95 लाख 79 हजार रुपए है। इसकी आय का स्त्रोत पेट्रोलियम और लिक्विफाइड नेचुरल गैस है। इसके जरिए देश को 70 फीसदी सरकारी रेवेन्यू और 85 फीसदी निर्यात से इनकम होती है।

2. लग्जमबर्ग

यूरोपीय देश लग्जमबर्ग पर कैपिटा इनकम के आधार पर दुनिया का दूसरा सबसे अमीर देश है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 93,174 डॉलर यानि कि 62 लाख 18 हजार रुपए है। इस देश के लोग भारत के लोगों से 71 गुना ज्यादा कमाते है। यहां का फाइनेंशियल सेक्टर, इंडस्ट्री और स्टील सेक्टर सबसे मजबूत सेक्टरों में से एक है।

तस्वीरों में जानिए घूमने के लिहाज से दुनिया के 10 सबसे मंहगे देश

10 most expensive destinations

dubaiIndiaTV Paisa

New-YorkIndiaTV Paisa

BotswanaIndiaTV Paisa

marrakeshIndiaTV Paisa

sydneyIndiaTV Paisa

LondonIndiaTV Paisa

singaporeIndiaTV Paisa

caracasIndiaTV Paisa

CancunIndiaTV Paisa

limaIndiaTV Paisa

3. सिंगापुर

सिंगापुर दुनिया का तीसरा सबसे अमीर देश है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 85,198 डॉलर यानि कि 56 लाख 86 हजार रुपए है। यहां का फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर, केमिकल एक्सपोर्ट इंडस्ट्री और लिबरल इकोनोमी पॉलिसी देश को मजबूत बनाती है। देश की अर्थव्यवस्था को क्रूड ऑयल और नैचुरल गैस मजबूत बनाती है।

4. ब्रुनई

ब्रुनई दुनिया का चौथा सबसे अमीर देश है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 72,370 डॉलर  सानि कि 48 लाख 29 हजार रुपए है।

5. कुवैत

कुवैत दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में पांचवे पायदान पर आता है। यहां कि प्रति व्यक्ति आय 70,914 डॉलर यानि कि 47 लाख 32 हजार रुपए है। इस देश की अर्थव्यवस्था का मुख्या स्त्रोत पेट्रोलियम और एक्सपोर्ट रेवेन्यु है।

6. नॉर्वे

नॉर्वे दुनिया का सातवां सबसे अमीर देश है। यहां कि प्रति व्यक्ति आय 67,445 डॉलर यानि कि 45 लाख रुपए है। इसकी अर्थव्यवस्था का मुख्य जरिया पेट्रोलियम है।

7. यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई)

यूनाइटेड अरब अमीरात की प्रति व्यक्ति आय 65,149 डॉलर यानि कि 43 लाख 48 हजार रुपए है। इसकी अर्थव्यवस्था का मुख्य जरिया ऑयल है। आप को बाते दें कि यूएई का सर्विस सेक्टर और टेलिकम्युनिकेशन क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण है।

8. सैन मरीनो

सैन मरीनो यूरोप का एक देश है। यह दुनिया का आठवां सबसे अमीर देश है। यहां कि प्रति व्यक्ति आय 61,836 डॉलर यानि 41 लाख 26 हजार रुपए है। इसकी अर्थव्यवस्था को बैंकिंग, फैब्रिक, इलेक्ट्रोनिक्स, सिरेमिक्स, फर्नीचर और वाइन मजबूत बनाते हैं।

9. स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में नौवें पायदान पर है। यहां प्रति व्यक्ति आय 58,731 डॉलर यानि कि 39 लाख रुपए है। इस देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य जरिए बैंकिंग सेक्टर है।

10. हॉन्गकॉन्ग

हॉन्गकॉन्ग दुनिया का 10वां सबसे धनी देश है। यहां कि प्रति व्यक्ति आय 56,428 डॉलर यानि कि 37 लाख 64 हजार रुपए है। यह देश भारत के लोगों से 43 गुना ज्यादा कमाते हैं। इसकी अर्थव्यवस्था को रियल एस्टेट, फाइनेंस सेक्टर और कंस्ट्रक्शन मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें- Around the World: ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे और सस्ते हॉलिडे डेस्टिनेशन्स 

यह भी पढ़ें- Around the World: 50 हजार रुपए में घूम सकते हैं दुनिया के ये 10 खूबसूरत देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा