1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. अमेजन होम क्लियरेंस सेल का आज आखिरी दिन, फ्रिज से लेकर प्रेशर कुकर पर 70% डिस्‍काउंट

अमेजन होम क्लियरेंस सेल का आज आखिरी दिन, फ्रिज से लेकर प्रेशर कुकर पर 70% डिस्‍काउंट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 27, 2017 04:20 pm IST,  Updated : Aug 27, 2017 04:20 pm IST

ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन होम क्लियरेंस सेल लेकर आई है। इसमें घर और किचिन यूज के सामान उपलब्‍ध हैं, वहीं इन पर 70 फीसदी तक का भारी डिस्‍काउंट भी दे रही है।

अमेजन होम क्लियरेंस सेल का आज आखिरी दिन, फ्रिज से लेकर प्रेशर कुकर पर 70% डिस्‍काउंट- India TV Hindi
अमेजन होम क्लियरेंस सेल का आज आखिरी दिन, फ्रिज से लेकर प्रेशर कुकर पर 70% डिस्‍काउंट

नई दिल्‍ली। त्‍योहारों का मौसम शुरू होते ही हम सभी ने पुराने और खराब सामान को बदलकर घर में नए प्रोडक्‍ट लाने की तैयारियां शुरू कर दी होंगी। इसे देखते हुए ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन सबसे बड़ी होम क्लियरेंस सेल लेकर आई है। इसमें घर और किचिन यूज के ढेरों सामान उपलब्‍ध हैं, वहीं इन पर 70 फीसदी तक का भारी डिस्‍काउंट भी दे रही है। इस सेल में उपलब्‍ध प्रोडक्‍ट रेंज में फ्रिज, वॉशिंग मशीन से लेकर प्रेशर कुकर, स्‍टोव बर्नर, नॉनस्‍टिक कुक सेट, इंडक्‍शन कुकर आदि शामिल हैं।

पहले बात करें डिस्‍काउंट ऑफर्स की तो यहां कि‍चिन और डायनिंग सेट पर 50 फीसदी तक का डिस्‍काउंट मिल रहा है। वहीं माइक्रोवेव, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे लार्ज अप्‍लाइंसेज पर 30 फीसदी तक की छूट मिल रही है। मिक्‍सर, फूड प्रोसेसर, ब्‍लैंडर और आरओ एवं प्‍यूरिफायर पर 50 फीसदी तक की भारी छूट मिल रही है। वहीं सोफे और गार्डन एक्‍सेसरीज पर 60 फीसदी की छूट मिल रही है। इसके अलावा क्‍लीनिंग और होम इंप्रूवेंट एक्‍सेसरीज पर 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है।

अलग अलग प्रोडक्‍ट की बात करें तो यहां पर हायर की टॉप लोडिंग फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सिर्फ 10,990 रुपए में मिल रही है। इसकी वास्‍तविक कीमत 15490 रुपए है। वहीं बीपीएल की फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन भी 16490 रुपए में मिल रही है। इसकी वास्‍तविक कीमत 19990 रुपए है। वहीं व्‍हर्लपूल का डबल डोर रेफ्रिजरेटर 17990 रुपए में मिल रहा है। इसकी वास्‍तविक कीमत 21800 रुपए है। इसके अलावा 1.4 टन का वोल्‍टाज का 5 स्‍टार स्पिलिट एसी 45990 रुपए की बजाए 26900 रुपए में मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा