1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. प्रॉपटाइगर और हाउसिंग डॉट कॉम का होगा आपस में विलय, नई कंपनी जुटाएगी 5.50 करोड़ डॉलर

प्रॉपटाइगर और हाउसिंग डॉट कॉम का होगा आपस में विलय, नई कंपनी जुटाएगी 5.50 करोड़ डॉलर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 10, 2017 01:46 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 02:28 pm IST

ऑनलाइन रियल्‍टी सेवा क्षेत्र में एकीकरण और सुदृढ़ीकरण की शुरुआत करते हुए प्रॉपटाइगर डॉट कॉम और हाउसिंग डॉट कॉम ने आज आपस में विलय की घोषणा की है।

प्रॉपटाइगर और हाउसिंग डॉट कॉम का होगा विलय, ऑनलाइन रियल एस्‍टेट सेक्‍टर की बनेगी सबसे बड़ी कंपनी- India TV Hindi
प्रॉपटाइगर और हाउसिंग डॉट कॉम का होगा विलय, ऑनलाइन रियल एस्‍टेट सेक्‍टर की बनेगी सबसे बड़ी कंपनी

नई दिल्ली। ऑनलाइन रियल्‍टी सेवा क्षेत्र में एकीकरण और सुदृढ़ीकरण की शुरुआत करते हुए प्रॉपटाइगर डॉट कॉम और हाउसिंग डॉट कॉम ने आज आपस में विलय की घोषणा की है। इस विलय के बाद यह देश में ऑनलाइन रियल एस्टेट सेवा देने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। नई संयुक्त कंपनी बाजार से 5.50 करोड़ डॉलर का निवेश भी जुटाएगी।

  • न्यूजकॉर्प के समर्थन वाली प्रॉप टाइगर डॉट कॉम और सॉफ्टबैंक के समर्थन वाले हाउसिंग डॉट कॉम ने घोषणा की है कि वह दोनों साथ मिलकर काम करेंगे।
  • वह भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन रियल एस्टेट सेवा क्षेत्र की कंपनी बन जाएंगे।
  • कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस सौदे के बाद बनने वाले संयुक्त उद्यम में आरईए ग्रुप लिमिटेड 5 करोड़ डॉलर निवेश करेगा।
  • इसकी सहयोगी सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प भी 50 लाख डॉलर का निवेश करेगी।
  • प्रॉपटाइगर में न्यूजकॉर्प सबसे बड़ी शेयरधारक बनी हुई है। उसकी आरईए ग्रुप में भी 61.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
  • विलय के बाद बनने वाले संयुक्त उद्यम में आरईए और सॉफ्टबैंक के प्रतिनिधि बोर्ड में शामिल होंगे, जबकि चेयरमैन का पद न्यूजकॉर्प के पास ही रहेगा।
  • प्रॉपटाइगर के सह-संस्थापक और सीईओ ध्रुव अग्रवाल नई कंपनी के सीईओ होंगे।
  • हाउसिंग डॉट कॉम के सीईओ जसोन कोठारी ने भारतीय इंटरनेट क्षेत्र में नए अवसरों की तलाश का फैसला किया है।
  • हालांकि वह फरवरी तक नए संयुक्त उद्यम में सलाहकार बने रहेंगे।
  • विज्ञप्ति में कहा गया है कि संयुक्त उद्यम में प्रॉप टाइगर, हाउसिंग डॉट कॉम और मकान डॉट कॉम सभी की समर्थन और मजबूती होगी।
  • इससे ग्राहकों को रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा