1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. FD कराने वालों को यस बैंक ने दिया तोहफा, डेढ़ साल के डिपॉजिट पर दे रहा है 8% तक का सालाना ब्‍याज

FD कराने वालों को यस बैंक ने दिया तोहफा, डेढ़ साल के डिपॉजिट पर दे रहा है 8% तक का सालाना ब्‍याज

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 05, 2018 07:29 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 07:29 pm IST

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने मंगलवार को एक नयी जमा योजना ‘हरित भविष्य : जमा योजना’ शुरू की। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरु की गई इस योजना में डेढ़ साल की अवधि में बैंक आठ प्रतिशत तक ब्याज देगी। कंपनी की योजना इससे अगले तीन माह में 1,000 करोड़ रुपए जुटाने की है।

Yes Bank- India TV Hindi
Yes Bank

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के यस बैंक ने मंगलवार को एक नयी जमा योजना ‘हरित भविष्य : जमा योजना’ शुरू की। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरु की गई इस योजना में डेढ़ साल की अवधि में बैंक आठ प्रतिशत तक ब्याज देगी। कंपनी की योजना इससे अगले तीन माह में 1,000 करोड़ रुपए जुटाने की है। बैंक ने एक बयान में बताया कि दो योजनाएं शुरू की गयी हैं। इसके तहत 18 माह 8 दिन की अवधि तथा 18 माह 18 दिन की अवधि के लिए पैसे जमा कराए जा सकते हैं। इस पर बैंक 7.50% वार्षिक दर तक का अधिकतम ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 8% होगा। 

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में यह बैंक की ओर से पेश किया गया पहला हरित खुदरा उत्पाद है। बैंक ऐसे और उत्पाद ला सकता है। 

इसके अलावा बैंक ने सूखे कचरे के पुनर्चक्रण के लिए एक पायलट परियोजना शुरु की है और करीब 9.5 टन सूखे कचरे का पुनर्चक्रण किया है। इससे हर तिमाही कार्बन उत्सर्जन में 27.35 टन की कमी आती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा